फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 51 people stranded in Kedarnath were airlifted to safety, all passengers safe.

MP News: केदारनाथ में फंसे मध्य प्रदेश के 51 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया, सभी सुरक्षित

Fri, 02 Aug 2024 02:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 02 Aug 2024 02:25 PM IST
सार

केदारनाथ दर्शन करने गए मध्य प्रदेश के 61 यात्री भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। इनमें से 51 को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया। वहीं, 10 यात्री भी सुरक्षित स्थान पर है। प्रशासन उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है।

विज्ञापन
MP News: 51 people stranded in Kedarnath were airlifted to safety, all passengers safe.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ दर्शन करने गए यात्री भूस्खलन के कारण यात्री में फंस गए। इसमें मध्य प्रदेश के भी 61 यात्री शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को गुरुवार को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही  हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशलक्षेम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed