{"_id":"66f2d188bd117f72cf0044d6","slug":"mp-news-500-officers-and-employees-of-the-state-have-more-than-ten-thousand-electricity-bills-pending-now-pr-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp news: प्रदेश के 500 अधिकारी, कर्मचारियों के दस हजार से ज्यादा बिजली बिल बकाया, अब सैलरी से काटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp news: प्रदेश के 500 अधिकारी, कर्मचारियों के दस हजार से ज्यादा बिजली बिल बकाया, अब सैलरी से काटने की तैयारी
Tue, 24 Sep 2024 08:21 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:21 PM IST
सार
प्रदेश के 5000 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी के 10 हजार से ज्यादा बिल बकाया है। बिजली की बकाया राशि सात दिन के भीतर जमा नहीं करने पर वेतन होल्ड करने की तैयारी की जा रही है। 16 जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
बिजली बिल
- फोटो : social media
विस्तार
बिजली के बिल जमा नहीं करने के मामले में अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी हुई है। जिसमें 500 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों के 10 हजार से ज्यादा बिजली बिल बकाया है। बढ़ते बिलों को देखते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सरकारी विभागों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए अभियान तेज कर दिया है। कंपनी ने ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्हित किया है, जिन पर 10 हजार रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इन कर्मचारियों को सात दिन के भीतर बकाया राशि जमा करनी होगी। अगर वे समय पर बिल नहीं भरते हैं, तो उनकी सूची विभाग प्रमुख और कोषालय को भेजी जाएगी और उन्हें अगले महीने वेतन को होल्ड कर दिया जाएगा।
16 जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा
जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 500 से अधिक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान की गई है, जिन पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपए से अधिक की बकाया राशि है। कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने इस मुद्दे पर 16 जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है। इसके बाद कलेक्टरों ने भी विभाग प्रमुखों को कर्मचारियों से समय पर बकाया वसूली के निर्देश दिए। यह देखा गया है कि कई सरकारी सेवक, चाहे वे नियमित हों, संविदा पर हों, या बाहरी स्रोत से काम कर रहे हों, अपने बिजली बिल समय पर जमा नहीं कर रहे हैं। कंपनी ने ऐसे बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, ताकि सरकारी कर्मचारी भी आम जनता की तरह अपने बकाया बिजली बिल समय पर जमा करें।