फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 492 aldermen appointed in 123 municipal councils of the state, orders issued by the Urban Administrat

MP: 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्त, CM ने दी बधाई, जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जताई उम्मीद

Sun, 29 Mar 2026 12:35 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 29 Mar 2026 12:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिका में एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी गई। इसके साथ ही अब निगम-मंडलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भी जल्द नियुक्ति होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
MP News: 492 aldermen appointed in 123 municipal councils of the state, orders issued by the Urban Administrat
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश की 123 नगर परिषद में 492 और 46 नगर पालिका में 276 एल्डरमैन नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रत्येक नगर परिषद में चार-चार एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। एल्डरमैन नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद) में मनोनीत (नियुक्त) पार्षद होते हैं। इन्हें जनता सीधे नहीं चुनती, बल्कि सरकार या संबंधित प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किया जाता है। यह  नगर निकाय की बैठकों में शामिल होकर महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी राय देते हैं। साथ ही शहर के विकास, योजनाओं और परियोजनाओं पर सुझाव देते हैं और बैठक में शहर से जुड़े जरूरी मुद्दों को बैठक में उठाते हैं। इसके अलावा अपने अनुभव के आधार पर प्रशासन को बेहतर निर्णय लेने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में अवकाश की तारीख बदली: 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 31 मार्च को खुलेंगे दफ्तर
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने दी नव-नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं 
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैनों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि आप सभी को शहर के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। मुझे विश्वास है कि विकसित मध्य प्रदेश-विकसित भारत के संकल्प के साथ आप सभी अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नए आयाम जोड़ेंगे। नागरिकों की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: पीठ दर्द से परेशान मरीजों के लिए बड़ी राहत, एम्स में SPECT-CT से दर्द के कारणों की होगी सही जांच

निगम-मंडलों की सूची भी जल्द आने की अटकलें 
बता दें इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच करीब दो घंटे तक अहम बैठक हुई थी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की सूची के साथ-साथ निगम-मंडलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियों को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही हैं। ऐसे  जल्द ही संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी, जिसके बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियों की घोषणा हो सकती है। वहीं, बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 4 और 5 अप्रैल को भोपाल के शारदा विहार में प्रस्तावित समन्वय बैठक को लेकर भी चर्चा हुई। इस बैठक में संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भाजपा पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed