फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 26 energizers honoured, Minister Nirmala Bhuria said – Women are moving ahead in every field

MP News: 26 ऊर्जस्विताओं का सम्मान, WCD मंत्री निर्मला भूरिया बोली-हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं

Mon, 03 Feb 2025 10:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 03 Feb 2025 10:30 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के आईएचएम ऑडिटोरियम में ऊर्जस्विमता सम्मान समारेाह में महिला एवं बाल विकास की मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
MP News: 26 energizers honoured, Minister Nirmala Bhuria said – Women are moving ahead in every field
26 ऊर्जस्विता को सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में अनुनय सोसायटी ने अलग-अलग क्षेत्रों मे आगे बढ़ रही 26 महिलाओं को ऊर्जस्विता सम्मान से सम्मानित किया। आईएचएम ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। चाहे समाजसेवा हो या व्यापारिक क्षेत्र, नारी शक्ति अपनी पूरी ऊर्जा से काम करती है। इस कारण उन ऊर्जस्विताओं को समय-समय पर सराहा भी जाना चाहिए। देश और समाज को आगे बढ़ाने वाली नारी शक्ति जब सम्मान पाती है तो दूसरी महिलाएं भी प्रेरित होती हैं। इस तरह के आयोजन सार्थक होते हैं।  उन्होंने कहा कि मैं खुद वर्षों से प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। महिला किसी भी क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल करती है तो वह उसे अपने परिश्रम से हासिल करती है। वह लड़ना जानती है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में पर्यावरण, लोक कला, महिला सशक्तिकरण के लिए कई महिलाएं खामोशी से सार्थक कार्य कर रही है। इसे समाज को सामने लाना, उचित सम्मान देना सभी की जिम्मेदारी है। इसका निर्वहन अनुनय सोसायटी पूरी तन्मयता से कर रही है। 
विज्ञापन


मार्गी वॉट्स कार्टर का लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
कार्यक्रम में प्रफुल्लित तीर्थ के पीठाधीश स्वामी मनेश्वरानंद , छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) सुधीर अग्रवाल, आईएचएम के प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन, रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी डॉ. एके भट्टाचार्य, विभांशु जोशी, अजय देवनानी, ब्रजेश चौहान मौजूद थे।  सोसाइटी की अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि बालाघाट में बैगा समुदाय के विकास में अपना योगदान देने वाली मार्गी वॉट्स कार्टर को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


यह नारी शक्ति को मिला सम्मान 
डॉ अनामिका जैन- उच्च शिक्षा ( इंदौर), डॉ पल्लवी तिवारी - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (यूएस), सुश्री संप्रिया पूजा- लोकनृत्य एवं गायन, (छत्तीसगढ़), डॉ वंदना अग्रवाल -स्कूल शिक्षा ( छत्तीसगढ़), सुश्री ओरियल प्रिज़मैन - संरक्षण (यूके), डॉ आरती सिन्हा- साउंड हीलर एवम वेलनेस कोच, सुश्री चंद्रकला परस्ते-  जनजातीय संस्कृति (डिंडोरी), सुश्री प्रभाकर खलको- प्रशासन (छत्तीसगढ़), सुश्री मेघा मुक्तिबोध- शिक्षा, सुश्री मनीषा आनंद- मिसेज़ इंडिया, सुश्री शोमिता भट्टाचार्य- पर्यावरण, (इंदौर), सुश्री रोली शर्मा, विपणन पेशेवर (नई दिल्ली), सुश्री आशा पठानिया- सत्कार उद्योग (हरियाणा), सुश्री दिव्या अत्रि- समाज सेवा, सुश्री भूमिका कलम- ज्योतिष (इंदौर), सुश्री अंजु तड़ियाल - कौशल विकास, सुश्री दक्षा वैदकर- प्रिंट मीडिया, सुश्री हुमेरा ख़ान - सामाजिक उद्यमी, सुश्री श्रुति सिंह - राजनीति, सुश्री विशाखा कवठेकर- आर्किटेक्ट, सुश्री अर्पणा चेंडके- उद्यमी (इंदौर), सुश्री दीक्षा पाटकर भदौरिया - नवाचार, सुश्री आराधना मालवी - आदिम कल्याण एवं खेलकूद (बैतूल), सुश्री मीरा - इंफ्लुएंसर (चीन), सुश्री पूर्वा त्रिवेदी- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed