फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 258 people belonging to 43 castes are living in a house in Narela, Bhopal, Congress complains to the

MP News: भोपाल के नरेला में एक घर में 43 जाति के 258 लोग रह रहे, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Sat, 17 Jun 2023 04:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Jun 2023 04:22 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने वोटर लिस्ट बताते हुए आरोप लगाया कि नरेला विधानसभा में मंत्री विश्वास सारंग द्वारा षड्यंत्रपूर्वक तरीके से बड़े स्तर पर फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
MP News: 258 people belonging to 43 castes are living in a house in Narela, Bhopal, Congress complains to the
कांग्रेस ने मतदाता सूची में फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। इसके साथ ही मदतादा सूची को लेकर सवाल उठने लगे है। शनिवार को कांग्रेस ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी मनोज वर्मा पर भाजपा के साथ सांठगांठ कर फर्जी तरीके से मतदाता सूची बनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने वोटर लिस्ट बताते हुए आरोप लगाया कि नरेला विधानसभा में मंत्री विश्वास सारंग द्वारा षड्यंत्रपूर्वक तरीके से बड़े स्तर पर फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने की कवायद चल रही है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मामले को गंभीरता से लेकर निर्वाचन अधिकारी को तुरंत हटा कर मतदाता सूची की जांच कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि नरेला क्षेत्र के वार्ड 79 के बूथ 59 में मकान नंबर-1 में 258 वोटर रहते है। यह 43 अलग-अलग जातियों के है। इसी वार्ड में मकान नंबर-2 में 12 जातियों के 33 वोटर के रहने की जानकारी दी गई है। इस तरह उन्होंने 50 मकानों की सूची सार्वजनिक की है। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आरोप लगाया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र के 17 वार्डों में निर्वाचन अधिकारी मनोज वर्मा के साथ मिली भगत कर मंत्री सारंग ने अपने निवास पर इस सूची को अंतिम रूप दिया है। मंत्री के प्रभाव और दबाव के चलते निर्वाचन आयोग ने विशेष रूप से नरेला विधानसभा क्षेत्र को टार्गेट करते हुए व्यापक स्तर पर चिन्हित बीएलओ की पदस्थापना करते हुए आगामी चुनावों को प्रभावित करने और भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचाने का पूरी तैयारी की है, जो आगामी चुनाव में असली एवं पात्र मतदाताओं के साथ बड़ा धोखा और खिलवाड़ होगा।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि नरेला की प्रस्तावित सूची में भोपाल की गोविन्दपुरा, मध्य, दक्षिण, बैरसिया, उदयपुरा विधानसभा के लोगों के नाम तो जोड़े ही गये हैं, भोपाल से बाहर के विभिन्न नर्सिंग कालेज एवं अन्य महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नाम भी मतदाता सूची में फर्जी तरीके से शामिल किये जाने की शहर में चर्चा है। चौहान ने कहा कि मप्र चुनाव आयोग को भी नरेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में जोड़े गये फर्जी नामों में हुई इन विषमताओं एवं षड्यंत्र से अवगत कराते हुए एक जांच कमेटी गठित कर निर्वाचन से जुड़े वर्तमान अधिकारियों को तत्काल जिले से बाहर करने की मांग करेगा। यही नहीं 3 वर्षों से अधिक समय से नरेला विधानसभा तथा भोपाल जिले में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की सूची भी आयोग को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के आरोप पर गोविंदपुरा एसडीएम मनोज वर्मा ने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है। इसको लेकर तथ्यात्मक जानकारी जल्द जारी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed