फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 20 IPS officers transferred in Madhya Pradesh, SPs of Dhar and Ashoknagar removed

MP News: मध्य प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी को हटाया, 18 डीआईजी इधर से उधर

Mon, 08 Sep 2025 08:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 08 Sep 2025 08:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने 20 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें धार और अशोकनगर एसपी को हटा दिया है। 

विज्ञापन
MP News: 20 IPS officers transferred in Madhya Pradesh, SPs of Dhar and Ashoknagar removed
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य सरकार ने प्रदेश में दो पुलिस अधीक्षक समेत 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें 18 डीआईजी और दो पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में धार के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को हटा कर इंदौर ग्रामीण रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, अशोक नगर के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन को बालाघाट रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।  सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल मयंक अवस्थी को पुलिस अधीक्षक धार और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) पुलिस मुख्यालय भोपाल राजीव कुमार मिश्रा को अशोकनगर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
विज्ञापन


रेल उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय मोनिका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) नगरीय पुलिस भोपाल बनाया गया है। आदेश के अनुसार छतरपुर रेंज के उप पुलिस महानरीक्षक ललित शाक्यवार को उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल मुख्यालय, बालाघाट रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव की सेवाए सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल बनाया बनाया गया है। सागर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार पांडेय को भोपाल मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन


मनोज कुमार सिंह को लोकायुक्त डीआईजी बनाया 
उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण रेंज ओमप्रकाश त्रिपाठी को उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल (मध्य क्षेत्र) भोपाल बनाया गया है। रतलाम रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर के मनोज कुमार श्रीवास्तव को उप पुलिस महानिरीक्षक पीआरटीएस इंदौर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डी. कल्याण बनर्जी डीआईजी मुख्यालय में पदस्थ 
उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर निमिष अग्रवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज डी कल्याण चक्रवर्ती को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) भोपाल पंकज श्रीवास्वत को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनायागया है। उप पुलिस महानिरीक्षक पीआरटीएस इंदौर राजेश कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर बनाया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल हेमंत चौहान को उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज भेजा गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल विजय कुमार खत्री को उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज नियुक्त किया गया है। 


राजेश सिंह भोपाल ग्रामीण रेंज के डीआईजी 
इसके अलावा उप पुलिस महानिरीक्षक/ सहायक पुलिस महानिरीक्षक एसआईएसएफ पुलिस मुख्यालय राकेश कुमार सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज राजेश सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण रेंज) भोपाल, उप पुलिस महानिरीक्षक/ सेनानी 32वीं वाहिनी, विसबल उज्जैन शशींद्र चौहान को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज बनाया गया है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed