फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 190 policemen were accused of rape in the state in 12 years, 62 doctors stuck in Lokayukta-EOW

MP News: प्रदेश में 12 साल में 190 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे, 62 डॉक्टर लोकायुक्त -EOW में फंसे

Mon, 20 Mar 2023 06:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 20 Mar 2023 06:12 PM IST
सार

प्रदेश में वर्ष 2010 से 2022 के बीच 45 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें से 42 एनकाउंटर सिर्फ ग्वालियर जिले के हैं। इसी अवधि में हवालात में 13 मौत हुई है। वहीं, 31 लोगों ने हवालात में आत्महत्या की है।

विज्ञापन
MP News: 190 policemen were accused of rape in the state in 12 years, 62 doctors stuck in Lokayukta-EOW
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस में 190 कर्मी और अधिकारियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे। इसमें सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर जिले के है। इसमें आरक्षक से लेकर अधिकारी तक शामिल है।कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवाल के जवाब में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में लिखित जानकारी दी। इसके अनुसार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के 64 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे है। इनमें सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर में 28 है। भोपाल में 15 केस दर्ज किए गए। इसमें सबसे ज्यादा कमला नगर थाने में सबसे ज्यादा 9 केस दर्ज हुए। इसमें चार में आरोपी दोषमुक्त हो गए। वहीं, बाकी मामले विचाराधीन है। इसके अलावा टीटी नगर थाने में दो, ऐशबाग, अशोका गार्डन, मिसरोद और हनुमानगंज थाने में एक-एक पुलिसकर्मी पर केस दर्ज किया गया। इंदौर में 15 और जबलपुर में 6 केस दर्ज हुए है। इनमें से कुछ मामले में आरोपी दोष मुक्त भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

 
45 के एनकाउंटर, 31 ने हवालात में की आत्महत्या 
वहीं, प्रदेश में वर्ष 2010 से 2022 के बीच 45 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें से 42 एनकाउंटर सिर्फ ग्वालियर जिले के हैं। इसी अवधि में हवालात में 13 मौत हुई है। वहीं, 31 लोगों ने हवालात में आत्महत्या की है।
विज्ञापन

 
62 डॉक्टर लोकायुक्त - ईओडब्ल्यू में फंसे
प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के 62 डॉक्टरों की शिकायत लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू को की गई है। इसमें 26 शिकायत लोकायुक्त और 36 ईओडब्ल्यू को गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानारी दी कि लोक अभियोजन के दो प्रकरण पेंडिंग है। इसमें सुल्तानिया महिला चिकित्सालय के तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज बेदी और रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अलख प्रकाश शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed