फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 1431 new posts approved for Madhya Pradesh Power Transmission Company, approval received in the cabin

MP News: मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के लिए 1431 नए पद स्वीकृत, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

Tue, 04 Mar 2025 10:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 04 Mar 2025 10:01 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी के लिए 1431 नए नियमित पदों की स्वीकृति दी गई है, जिससे कम्पनी के कार्यों में गुणात्मक सुधार होगा और कार्यों में वृद्धि के साथ-साथ सेवा गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

विज्ञापन
MP News: 1431 new posts approved for Madhya Pradesh Power Transmission Company, approval received in the cabin
डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की संगठनात्मक संरचना में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रस्ताव में कंपनी के लिए 1431 नवीन नियमित पद सृजित करने का अनुमोदन किया गया है। स्वीकृत पदों पर भर्ती के लिए ऊर्जा विभाग को अधिकृत किया गया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि सरकार के इस निर्णय से कंपनी के कार्यों में गुणात्मक सुधार होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में ट्रांसमिशन कंपनी की कुल क्षमता 35 हजार मेगावॉट थी और अब 80 हजार मेगावॉट से अधिक हो गई है। इसके बावजूद पदों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई थी। इससे कार्य प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन


संविदा में कार्यरत कार्मिकों की सेवा जारी रहेगी
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में संविदा के आधार पर कार्यरत कार्मिक निर्धारित आयु सीमा के पूरा होने अथवा नियमित सीधी भर्ती के पद पर चयनित होने अथवा परफार्मेंस के आधार पर संविदा अनुबंध का नवीनीकरण नहीं होने तक कार्य करते रहेंगे। इस तरह से उनकी सेवा नियमानुसार जारी रहेगी। कंपनी द्वारा नियमित तौर पर सीधी भर्ती के रिक्त पदों की गणना करते समय समकक्ष पद पर उस समय कार्यरत संविदा कार्मिकों की संख्या घटाकर, शेष रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। तोमर ने कहा है कि पावर ट्रांसमिशन कंपनी लाभ में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब स्वीकृत पदों पर भर्ती के बाद कंपनी नए-नए कार्य कर उत्तरोत्तर प्रगति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed