फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 13 officers of Indian Police Service promoted to the post of IG, Home Department issued orders

MP News: भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिकारी आईजी के पद पर पदोन्नत, गृह विभाग ने आदेश जारी किए

Fri, 29 Dec 2023 04:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 29 Dec 2023 04:53 PM IST
सार

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया है। दो आईजी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, 13 अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया है।  

विज्ञापन
MP News: 13 officers of Indian Police Service promoted to the post of IG, Home Department issued orders
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए। दो आईजी स्तर के अधिकारी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसमें 1999 बैच के अधिकारी राकेश गुप्ता और दीपिका सूरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, 2006 बैच के 13 अधिकारी जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, अपर परिवहन आयुक्त पद पर पदस्थ अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसमें रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, चैत्रा एन, अनिल सिंह कुशवाह, आरआरएस परिहार, आरके हिंगणकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद कुमार सक्सेना, विनीत खन्ना, हिमानी खन्ना, मिथिलेश शुक्ला और अनुराग शर्मा का नाम है। इसके अलावा  2009 और 2010 बैंच के 18 आईपीएस अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed