फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 11 month old girl was having trouble breathing, tumor removed after four-hour surgery at AIIMS Bhopal

MP News: 11 माह की बच्ची को सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, एम्स भोपाल में चार घंटे की सर्जरी कर निकाला ट्यूमर

Wed, 06 Mar 2024 10:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Mar 2024 10:48 PM IST
सार

भोपाल एम्स में 11 माह की बच्ची के निचले जबड़े का सफल ऑपरेशन किया गया। बच्ची को 6 महीने से निचले जबड़े मे सूजन तेजी से बढ़ती जा रही थी। इस वजह से बच्ची को खाने और सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी।

विज्ञापन
MP News: 11 month old girl was having trouble breathing, tumor removed after four-hour surgery at AIIMS Bhopal
भोपाल एम्स - फोटो : social media

विस्तार

राजधानी भोपाल स्थित एम्स में 11 महीने की बच्ची के निचले जबड़े के ट्यूमर (ओडोन्टोजेनिकमिक्सोमा ऑफ मैंडिबल) की सफल सर्जरी की गई। बच्ची को एक सप्ताह तक अस्पताल में रखकर देखभाल की गई। पूरी तरह से ठीक होने पर बच्ची को छुट्टी दे दी गई। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह के मार्गदर्शन में  ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स की टीम द्वारा बच्ची के निचले जबड़े के ट्यूमर को निकाला गया। विदिशा के रहने वाले बबलू सेहरिया, जो कि पेशे से एक मजदूर हैं, अपनी 11 महीने की बच्ची रितिका सेहरिया को एम्स भोपाल के दंत विभाग में पिछले महीने ले कर आए थे। बच्ची को करीब छह महीने से निचले जबड़े मे सूजन तेजी से बढ़ती जा रही थी। इस वजह से बच्ची को खाने और सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। 
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि सूजन करीब 6 महीने में जबड़े का आकार चार इंच से ज्यादा बढ़ गया है। परिजनों ने पहले विदिशा के स्थानीय चिकित्सक को दिखाया था परंतु उसने बडे संस्थान में जल्दी से जल्दी जाने की सलाह दी। परिजन फिर एम्स भोपाल के दंत विभाग में लेकर आए और डॉ. अंशुल राय को दिखाया। जहां बच्ची कि सारी जांचें करने से पता चला कि बच्ची को निचले जबड़े का ट्यूमर है। बच्ची काफी छोटी होने के कारण सर्जरी मे काफी जटिलता थी। सभी जटिलताओं को समझते हुए डॉ. अंशुल राय (एडिशनल प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ डेंटिस्ट्री) और उनके सहायक चिकित्सकों की टीम ने सर्जरी की।
विज्ञापन


एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. नागभूषण ने कुशलतापूर्वक एनेस्थीसिया दिया। सामान्यता ओडोन्टोजेनिकमिक्सोमा ट्यूमर यंग लोगों में पाया जाता है। 11 महीने के बच्चे में इतना बड़ा ट्यूमर बहुत ही दुर्लभ है। एम्स में पहली बार इतने छोटे बच्चे में इस प्रकार का बड़ा ऑपरेशन किया गया है। बच्ची बहुत छोटी है तो कन्सेर्वटिव एप्रोच से ये सर्जरी की गई। बच्ची के आगे का जीवन प्रभावित ना हो इसलिए निचले जबड़े के संक्रमण मुक्त हिस्से को बचाने का प्रयास किया गया। सर्जरी चार घंटे से भी ज्यादा चली। बच्ची को हफ्ते भर अस्पताल मे रखकर देखभाल की गई। पूरी तरह से ठीक होने पर बच्ची को छुट्टी दे दी गई। इस सफल सर्जरी के लिए एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ) अजय सिंह ने सर्जन्स को बधाई दी है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ये ऑपरेशन किया गया। मरीज के पिता का कहना है कि अगर आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो इतना बड़ा ऑपरेशन करने में असमर्थ रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed