फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 10th board examination starts from today, 9.92 lakh students appeared, CM extended best wishes

MP News: 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू, 9.92 लाख स्टूडेंट्स हुए शामिल, सीएम ने दी शुभकामनाएं

Mon, 05 Feb 2024 11:06 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 05 Feb 2024 11:06 AM IST
सार


एमपी 10वीं बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी। प्रदेश के 3868 केंद्र पर 9.92 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन
MP News: 10th board examination starts from today, 9.92 lakh students appeared, CM extended best wishes
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सोमवार से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन हिंदी विषय का पेपर था। प्रदेशभर में 3868 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। जिस पर करीब 9.92 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को लेकर कहा कि तनाव रहित होकर एकाग्रता एवं आनंद के साथ परीक्षा में भाग लीजिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं ने कहा कि आप परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। निश्चित ही आपके परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। मेरी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद आप सभी के साथ हैं।  
विज्ञापन


केंद्राध्यक्ष के पास भी मोबाइल नहीं 
बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए है। इस बार केंद्राध्यक्ष भी परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल नहीं रख सकेंगे। जिले के साथ ही मंडल पर भी परीक्षा पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाएं गए हैं। पेपर की गोपनीयता भंग करने पर 10 लाख रुपए तक जुर्माना लगेगा। साथ ही 10 साल की सजा का भी प्रावधान किया गया है। एडमिट कार्ड में इस बार एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड लगाए गए है। जिसे स्कैन करते ही छात्र-छात्राओं के नाम, फोटो, माता-पिता व स्कूल का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर समेत पूरी जानकारी आ जाएगी। 
विज्ञापन


एमपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 30 अप्रैल तक प्रदेश में एस्मा लागू
माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र की परीक्षाओं के लिए 30 अप्रैल तक प्रदेश में एस्मा लागू किया गया। एमपी बोर्ड की परीक्षाओं से संबंधित कार्यों के लिए नियुक्त किए गए कर्मी इस दौरान आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार नहीं कर सकेंगे। माशिमं की तरफ से 5 फरवरी 2024 से 10 वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। हाईस्कूल परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। वहीं, 12 वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी 2024 से शुरू होंगी और 5 मार्च को समाप्त होंगी। 10 वीं की परीक्षा के लिए 3868 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 302 संवेदनशील केंद्र हैं। इस परीक्षा में 4 लाख 76 हजार 339 छात्राएं और 5 लाख 15 हजार 762 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। वहीं, 12 वीं की परीक्षा के लिए 3638 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 309 संवेदनशील हैं। इसकी परीक्षा में 3 लाख 61 हजार 360 छात्राएं और 3 लाख 86 हजार 878 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed