फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 108 voters in an 800-square-foot house in Bhopal, Congress makes serious allegations, officials say t

MP News: भोपाल में 800 वर्गफीट के मकान में 108 मतदाता, कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप, अधिकारी बोले- जांच जारी

Tue, 18 Nov 2025 06:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 18 Nov 2025 06:39 PM IST
सार

नरेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लगभग 800 वर्गफीट के एक मकान में 108 मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए, जबकि मौके पर केवल चार लोग ही रहते मिले। कांग्रेस ने इसे मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी बताया है।

विज्ञापन
MP News: 108 voters in an 800-square-foot house in Bhopal, Congress makes serious allegations, officials say t
मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के नरेला विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। रतन कॉलोनी में 800 वर्गफीट के एक छोटे से मकान में 108 मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने इसे वोट चोरी की सुनियोजित कोशिश बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। BLO धनिशा कुशवाहा ने मौके पर स्वीकार किया कि घर में सिर्फ 4 लोग रहते हैं और 108 नाम दर्ज होना गलत है। इधर, मामले पर कार्रवाई की बात करते हुए SDM एवं SIR अधिकारी भुवन गुप्ता ने कहा कि शिकायत मिलते ही तहसीलदार को तत्काल जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक बस्ती में फॉर्म वितरण पर भी विवाद
कांग्रेस का आरोप है कि अल्पसंख्यक इलाकों में मतदाताओं को दो की जगह केवल एक सर्वे फॉर्म दिया जा रहा है। बूथ क्रमांक 15 की BLO अंजू मंडराई BJP कार्यालय के पास बैठकर फॉर्म बांटती मिलीं, जिस पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। मनोज शुक्ला का दावा है कि अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम जानबूझकर सूची से हटाए जा रहे हैं, यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-उज्जैन में लैंड पुलिंग एक्ट की वापसी पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने उठाए कैबिनेट के फैसले पर सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


 ECI से हाई-लेवल जांच की मांग
मनोज शुक्ला ने जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग से भी टीम भेजकर जांच करवाने की मांग की है।


यह भी पढ़ें-जयपुर स्टेशन री-डेवलपमेंट का असर, भोपाल होकर चलने वाली कई ट्रेनें आंशिक निरस्त, कुछ का रूट बदला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed