फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 100% success for Shivraj, Parmar and Bhadauria in Gujarat, Mishra and Vishwas Sarang lag behind

MP News: गुजरात में शिवराज, परमार और भदौरिया को 100% सफलता, मिश्रा और विश्वास सारंग पिछड़ गए

Fri, 09 Dec 2022 11:25 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 Dec 2022 11:25 AM IST
सार

गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 182 में से 156 पर जीत हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत में मध्यप्रदेश भाजपा के नेताओं का भी योगदान रहा। शिवराज से लेकर नरोत्तम मिश्रा तक को जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
MP News: 100% success for Shivraj, Parmar and Bhadauria in Gujarat, Mishra and Vishwas Sarang lag behind
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल इतिहास बनाया है। इन नतीजों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर मध्यप्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों का उत्साह चरम पर है। वजह यह है कि ज्यादातर सीटों की जिम्मेदारी सीधे-सीधे मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं के कंधे पर थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुजरात में अपना पूरा समय दिया। इन नेताओं ने जिन सीटों पर मेहनत की। चुनावी रणनीति के हिसाब से जीत हासिल की। हालांकि, बाद में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी पहुंचे। आइये जानते हैं कि किस मंत्री का स्ट्राइक रेट क्या रहा? 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानः मांडवी, गांधीधाम, मोरबी और भावनगर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। सभी पर भाजपा को जीत मिली। शिवराज के प्रचार की सीटों पर भाजपा को 100% जीत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया: भरूच जिले की जंबुसर, बागदा, झगडीया, भरूच और अंकलेश्वर विधानसभा की जिम्मेदारी थी। इन सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने ही जीत हासिल की। भदौरिया का स्ट्राइक रेट 100% रहा है। 

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार: खेड़ा जिले की छह विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी थी। इनमें मातर, नाडियाद, माहेमदावाद, महुधा, ठासरा, कपडवंज विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है।  

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा: बनासकांठा की पांच विधानसभा सीटों का जिम्मा था। इनमें वाव, थराद, धानेरा, डीसा और दियोधर विधानसभा की जिम्मेदारी थी। चार पर भाजपा जीती। वाव पर कांग्रेस जीती। नरोत्तम मिश्रा का स्ट्राइक रेट 80% रहा। 


चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग: चुनाव प्रचार के दौरान सारंग की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। बनासकांठा की चार विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी थी। हादसे में मंत्री बाल-बाल बचे थे। सारंग के पास दांता, पालनपुर, कांकरेज और वडगाम विधानसभा सीट की जिम्मेदारी थी। सिर्फ पालनपुर पर भाजपा जीती। सारंग का स्ट्राइक रेट 25% रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed