फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 10-day celebrations begin on the 44th foundation day of Bharat Bhavan, CM says – this is a vibrant ce

MP News: भारत भवन के 44वें स्थापना दिवस पर 10 दिवसीय समारोह का शुभारंभ, सीएम बोले- यह कला, संवाद का जीवंत केंद

Fri, 13 Feb 2026 09:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 13 Feb 2026 09:41 PM IST
सार

भोपाल के भारत भवन में 44वें स्थापना दिवस पर 10 दिवसीय सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कला और संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया।

विज्ञापन
MP News: 10-day celebrations begin on the 44th foundation day of Bharat Bhavan, CM says – this is a vibrant ce
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारत भवन के 44वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को 10 दिवसीय सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह 22 फरवरी तक चलेगा, जिसमें देश-प्रदेश के ख्यात कलाकार और साहित्यकार भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि कला, सृजन और संवाद का जीवंत केंद्र है। यह संस्थान वर्षों से कलाकारों को मंच देने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कला समाज को जोड़ने का माध्यम है और इससे आपसी सौहार्द व सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News:  मध्य प्रदेश के बजट से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें, डीए, वेतनमान और कैशलेस इलाज पर टिकी निगाहें
विज्ञापन


समारोह में पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया और पद्मश्री से सम्मानित कलाकार भूरी बाई का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने दोनों कलाकारों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कलाकारों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ जाती है। कार्यक्रम में कला, साहित्य, संगीत और रंगमंच से जुड़े अनेक कलाकार मौजूद रहे। समारोह के दौरान शास्त्रीय और लोक संगीत की प्रस्तुतियां, नाट्य मंचन, कला प्रदर्शनी, कविता-पाठ, फिल्म प्रदर्शन और विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। युवा कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां

अपर मुख्य सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि भारत भवन भोपाल की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी स्थापना 13 फरवरी 1982 को हुई थी और तब से यह कला और संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों की उपस्थिति रही। आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को कला और संस्कृति से जोड़ना तथा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed