फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Mother and sister of the main accused in Bhopal rape-murder case linked to human trafficking!

MP: भोपाल रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी की मां-बहन के तार मानव तस्करी से जुड़े! बहन भेजती थी लड़कियों की फोटो

Sun, 29 Sep 2024 10:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 10:06 PM IST
सार

पुलिस की जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी अतुल निहाले की बड़ी बहन जो उसी मोहल्ले में रहती थी, वह दो मोबाइल नंबरों पर युवतियों की फोटो भेजती थी, साथ में युवतियों के मोबाइल नंबर भी भेजती थी।

विज्ञापन
MP: Mother and sister of the main accused in Bhopal rape-murder case linked to human trafficking!
भोपाल दुष्कर्म केस के ये तीन किरदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित एक मल्टी में रहने वाली पांच साल की मासूम को अपने घर में खींचकर ले जाने और उसके बाद उसके साथ दरिंदगी कर गला दबाकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उसे 30 सितंबर को रिमांड पूरी होने पर भोपाल जिला अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। इस बीच उसकी मां और बहन के संबंध में कई खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मां और बहन हत्याकांड में सहयोग करने में जेल में बंद हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी अतुल निहाले की बड़ी बहन जो उसी मोहल्ले में रहती थी, वह दो मोबाइल नंबरों पर युवतियों की फोटो भेजती थी, साथ में युवतियों के मोबाइल नंबर भी भेजती थी। पुलिस को यह जानकारी आरोपी चंचल के मोबाइल जांच में पता चला है। इस खुलासे के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि चंचल किसी न किसी सेक्स रैकेट गिरोह से जुड़ी हो सकती है या मानव तस्करी गिरोह की सदस्य हो सकती है। हालांकि जिन्हें युवतियों की फोटो भेजती थी, पुलिस उनसे पूछताछ करने वाली है। वहीं उस मल्टी में रहने वाली कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि दिन में और रात में भी इस आरोपी परिवार के घर अनजान मर्द आते रहते थे। ऐसे में यह आशंका सही हो रही है कि चंचल और उसकी मां किसी मानव तस्करी गिरोह या सेक्स रैकेट गिरोह से जुड़ी हो सकती हैं। 
विज्ञापन


हत्याकांड का खुलासा होने के तुरंत बाद ही उस कॉलोनी की एक वृद्ध महिला ने अतुल की मां पर करीब 25 वर्ष पहले बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया था। वृद्धा ने कहा कि आज मेरा बेटा 30 साल से अधिक का हो गया है, उस समय कई घंटे के बाद मदर इंडिया कॉलोनी में मेरा बच्चा बसंती निहाले के कमरे से मिला था। घटना के समय मैं और बसंती निहाले का परिवार मदर इंडिया कॉलोनी में आसपास ही रहते थे। महिला ने कहा कि इसके बाद कई बच्चे और किशोरियां जो बसंती के संपर्क में थे, अचानक लापता हो गए और आज तक नहीं मिले। इन आरोपों और खुलासे के बाद पुलिस भी यह मानने लगी है कि यह पूरा परिवार संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। पुलिस खरगोन से अतुल निहाले का आपराधिक रिकॉड मंगवाने के साथ उस परिवार की वर्षों पुरानी हिस्ट्री भी खंगाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला
24 सितंबर को शाहजहांनाबाद स्थित एक मल्टी में रहने वाली 5 साल की मासूम लापता हो गई थी। 26 सितंबर को दोपहर उसकी लाश पड़ोस के फ्लैट के बाथरूम में रखी पानी की टंकी के अंदर कपड़ों से लिपटी मिली थी। अतुल निहाले ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। लाश को छिपाने में उसकी मां और बहन ने साथ दिया। पीड़ित परिवार को कोई शक न हो, इसलिए आरोपी परिवार पीड़ितों के साथ मासूम को तलाशने का नाटक कर रहे थे।


दुष्कर्म और हत्या के 22 प्रकरणों में फांसी की सजा न्यायालय में लंबित
भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पीड़ित परिवार सहित पड़ोसी भी फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री ने भी मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश दे चुके हैं, मामले की जांच एसआईटी कर रही है। मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों से दुष्कर्म व हत्या करने वाले दरिंदों को फांसी की सजा दिए जाने का कानून भी है, लेकिन सजा किसी को नहीं मिल पाई है। अब तक करीब 22 ऐसे मामले प्रदेश में आए हैं, जिनमें आरोपियों को निचली अदालत से फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन दरिंदों ने ऊपरी अदालतों में प्रकरण दायर कर रखा है और सजा नहीं मिल पा रही है। पॉक्सो एक्ट लागू होने के बाद देशभर में बच्चियों से दरिंदगी करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान लागू है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में मौत की सजा पाए 41 दोषियों में से 22 को दुष्कर्म और हत्या के मामले हैं, लेकिन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण आरोपियों को सजा नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed