फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: More than 94 thousand students of the state will get laptop money today, CM Mohan Yadav will transfer the

MP: प्रदेश के 94 हजार से अधिक विद्यार्थियों को आज मिलेगी लैपटॉप की राशि, सीएम मोहन यादव करेंगे राशि अंतरण

Fri, 04 Jul 2025 09:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Jul 2025 09:20 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेशभर के 94 हजार से अधिक मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे। इस योजना के माध्यम से सरकार छात्रों को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी दक्षता की ओर प्रोत्साहित कर रही है।

विज्ञापन
MP: More than 94 thousand students of the state will get laptop money today, CM Mohan Yadav will transfer the
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे।  यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर के 500 से अधिक छात्र-शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी किया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और मंत्रिगण विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करेंगे। इस वर्ष 94,234 विद्यार्थियों को 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। इससे पहले वर्ष 2023-24 में 89,710 छात्रों को 224 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई थी।
विज्ञापन


बता दें योजना की शुरुआत वर्ष 2009-10 में हुई थी। अब तक 4 लाख 32 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका है। कुल 1,080 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अब तक विद्यार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह योजना युवा प्रतिभाओं को डिजिटल युग में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है और सरकार छात्रों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed