{"_id":"67f3c1583840cb44d208f1cd","slug":"mp-modern-sports-complex-will-be-built-in-every-assembly-constituency-of-the-state-all-urban-bodies-will-hav-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा आधुनिक खेल परिसर, सभी नगरीय निकायों में होंगे फिट इंडिया क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा आधुनिक खेल परिसर, सभी नगरीय निकायों में होंगे फिट इंडिया क्लब
Mon, 07 Apr 2025 05:43 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 07 Apr 2025 05:43 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में खेलों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में बहुउद्देशीय आधुनिक खेल परिसरों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में फिट इंडिया क्लब खोले जाएंगे, जहां शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
खेलों को बढ़ावा देने मंत्री ने ली महापौरों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में खेलों के विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में बहुउद्देशीय आधुनिक खेल परिसरों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में फिट इंडिया क्लब खोले जाएंगे, जहां बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में खेलों के उन्नयन के लिये प्रदेश के सभी महापौरों की बैठक ली। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से नगरीय निकायों में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने, युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने, नगरीय निगम के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि नगरीय निकायों के पास पहले से मौजूद खेल मैदानों व अधोसंरचना का उन्नयन कर खेल गतिविधियों को गति दी जा सकती है। बैठक में नगरीय निकायों और खेल विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया, जिससे राज्य भर में खेलों का व्यापक प्रसार और विकास सुनिश्चित किया जा सके।
युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित किया जाएगा
नगरीय निकायों में मौजूद खेल मैदानों और अधोसंरचना का उन्नयन कर खेल गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। नगरीय निकायों और खेल विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कम्युनिटी स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की योजना है। स्थानीय स्तर पर फिट इंडिया क्लब की स्थापना और सामुदायिक खेल आयोजनों से युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित किया जाएगा। इसके अलावा खेलो बढ़ो अभियान, पार्थ योजना और मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान जैसे कार्यक्रमों को भी पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा, जिससे युवाओं को खेलों के साथ-साथ सेना, पुलिस जैसी सेवाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।
नगरीय निकायों में कम्युनिटी स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा
मंत्री ने कहा कि नगरीय निकायों में कम्युनिटी स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से विभिन्न पहल की जाएगी। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सर्वसुविधायुक्त फिट इंडिया क्लब स्थापित किए जाएंगे। इन क्लबों में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में सभी महापौरों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खेलों के उन्नयन के लिये क्षेत्र चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करें। इससे खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलेगा और स्वस्थ एवं सक्रिय समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकेंगे।