फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Mining Conclave 2.0 in Katni tomorrow: CM Dr. Yadav said- will make investors aware of mineral wealth and p

एमपी माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 कटनी में कल: सीएम डॉ. यादव बोले-निवेशकों को कराएंगे खनिज संपदा और नीतियों से अवगत

Fri, 22 Aug 2025 08:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 22 Aug 2025 08:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी में आज माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हो रहे इस कार्यक्रम में देशभर के बड़े उद्योगपति और निवेशक शामिल हो रहे हैं। कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रदेश की खनिज संपदा और निवेश नीतियों से निवेशकों को अवगत कराना है।

विज्ञापन
MP Mining Conclave 2.0 in Katni tomorrow: CM Dr. Yadav said- will make investors aware of mineral wealth and p
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0’ का आयोजन शनिवार को कटनी में किया जा रहा है। इस बड़े आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे। कॉन्क्लेव का फोकस क्षेत्र कोयला एवं ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन, तकनीकी प्रगति, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स), चूना पत्थर और सीमेंट उद्योग होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मध्यप्रदेश खनन और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। खनिज संपदा की प्रचुरता और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण प्रदेश देश की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है। यह क्षेत्र न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन को भी बल देगा।”
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को राहत, एफआईआर और SIT जांच पर रोक
विज्ञापन


2 हजार से अधिक प्रतिभागी
कॉनक्लेव में लगभग 2 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इनमें देशभर के निवेशक, उद्योगपति और विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों और विशेषज्ञों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। खनिज और माइनिंग सेक्टर से जुड़े विभिन्न सत्रों में विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: 83 हजार स्कूलों में 29 अगस्त को बनेगी शाला प्रबंधन समितियां, दो साल का होगा कार्यकाल

खनिज संपदा पर प्रदर्शनी
कॉनक्लेव स्थल पर मध्यप्रदेश की खनिज संपदा को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदेश का राष्ट्रीय खनिज उत्पादन में बड़ा योगदान है। इसमें 73% तांबा, 29% रॉक फॉस्फेट, 26% मैंगनीज, 9% चूना पत्थर, 8% कोयला, 3% बॉक्साइट, 1% लौह अयस्क का उत्पादन होता हैं। 


ये भी पढ़ें-  MP News: दो एसपी समेत नौ आईपीएस के तबादले, ऋषिकेश मीना नरसिंहपुर और विनोद मीना मंदसौर के नए एसपी

देश के बड़े उद्यमी होंगे शामिल 
कॉनक्लेव में कई बड़े उद्योग समूहों और संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स, एचसीएल, सीआईएल, एसईसीएल, आई-एनर्जी, अडानी सीमेंट, एरसेलोर मित्तल सहित कई नामी कंपनियों और विशेषज्ञों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कॉनक्लेव खनिज कंपनियों, उद्योग प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। यहां निवेश, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। चर्चा में कोयला, चूना पत्थर, तेल और गैस सहित महत्वपूर्ण खनिजों की संभावनाओं पर बात होगी। विशेष ध्यान डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ऊर्जा सुरक्षा और स्थिरता पर रहेगा। खनन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन की भूमिका पर भी विचार होगा। कोल गैस (CBM) जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर भी चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP News: झाबुआ ग्रामीण बैंक कर्मचारी पर 86 लाख रुपये के गबन का आरोप, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया मामला

कई महत्वपूर्ण एमओयू होंगे साइन
इस आयोजन में कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे। इसमें कोल इंडिया लिमिटेड, मध्यप्रदेश शासन और राज्य खनिज निगम के बीच क्रिटिकल मिनरल और अन्य खनिजों के अन्वेषण के लिए। मध्यप्रदेश शासन, राज्य खनिज निगम और टेक्समिन के बीच सहयोग समझौता। राज्य खनिज निगम और आईआईएसईआर भोपाल के बीच समझौता। ये एमओयू भारत की खनिज अन्वेषण महत्वाकांक्षाओं को मजबूती देंगे और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगे।

पिछली कॉन्क्लेव से 19,650 करोड़ के प्रस्ताव
मध्य प्रदेश में अक्टूबर 2024 में भोपाल में आयोजित पहली माइनिंग कॉन्क्लेव में 19,650 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इस बार भी प्रदेश सरकार को बड़े निवेश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed