फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Messes Launched in 106 OBC Hostels for the First Time; 9,000 Students to Get Nutritious Meals

एमपी: 106 पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में पहली बार शुरू हुई भोजनशाला, नौ हजार विद्यार्थियों को मिलेगा पौष्टिक आहार

Thu, 24 Sep 2026 09:00 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 24 Sep 2026 09:00 PM IST
सार

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के लिए सरकार ने छात्रावासों में भोजन की व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश के 106 जिला स्तरीय पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे करीब नौ हजार विद्यार्थियों को छात्रावास में ही पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सकेगा। सरकार ने इस सुविधा पर आठ करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए हैं। 

विज्ञापन
MP: Messes Launched in 106 OBC Hostels for the First Time; 9,000 Students to Get Nutritious Meals
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन आधुनिक भोजनशालाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों के छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं से बातचीत कर नई सुविधा के बारे में जानकारी ली। इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, देवास, शिवपुरी, सतना और अशोकनगर के छात्रावासों की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था करनी पड़ती थी या भोजन के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता था। इसमें समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। अब छात्रावास में ही आधुनिक मेस शुरू होने से यह परेशानी दूर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ छात्रावासों में भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी सुगम यात्री परिवहन सेवा: बस में सीसीटीवी-पैनिक बटन, लाइव लोकेशन भी दिखेगी; कमांड सेंटर से होगी निगरानी
विज्ञापन


13,500 करोड़ खर्च, पांच करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ दशक में पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के लिए 13,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि खर्च की गई है। इस अवधि में पांच करोड़ से ज्यादा पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिलने का दावा सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सात शहरों की 351 बसों को गडकरी-सीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी; 21 साल बाद सुगम परिवहन सेवा का आगाज

टर्न की प्रोजेक्ट से तैयार हुआ किचन और डाइनिंग हॉल
पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर ने बताया कि छात्रावासों में आधुनिक मेस के साथ किचन और डाइनिंग हॉल भी तैयार किए गए हैं। यह काम टर्न की प्रोजेक्ट के तहत कराया गया है। उनका कहना है कि इससे दूर-दराज के गांवों और दूसरे क्षेत्रों से पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को परिवार से दूर रहते हुए भोजन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। प्रदेश में वर्तमान में पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में करीब 9 हजार सीटें हैं। इनमें लगभग 5200 सीटें बालकों और 3800 सीटें बालिकाओं के लिए हैं। विभाग के अनुसार जिला स्तरीय पोस्ट मेट्रिक छात्रावास शुरू होने के बाद पहली बार यहां विद्यार्थियों के लिए मेस की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed