{"_id":"6400717f9381e8d8060ba893","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-water-fell-in-many-areas-of-madhya-pradesh-slight-relief-from-heat-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्यप्रदेश के कई इलाकों में गिरा पानी, गर्मी से हल्की राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्यप्रदेश के कई इलाकों में गिरा पानी, गर्मी से हल्की राहत
Thu, 02 Mar 2023 03:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 03:22 PM IST
सार
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सागर-जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। दमोह के हटा में 1 सेमी तक पानी गिरा है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : self
विस्तार
मध्यप्रदेश में गर्मी से हल्की राहत मिली है। मौसम परिवर्तन के कारण कई इलाकों में बारिश भी हुई है। दमोह के हटा में तो एक सेमी तक पानी गिरा है। इसी के कारण पारा भी गिरा है। सिवनी में 5.3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि फिर से हवा का रुख दक्षिणी होने की वजह से एक बार फिर धूप के तेवर तीखे होने लगे हैं। वातावरण में नमी होने के कारण बादल छंट गए हैं।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सागर-जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। दमोह के हटा में 1 सेमी तक पानी गिरा है। ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट रही। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात का पारा लुढ़का है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 36.6, रतलाम-धार-खरगोन में 36, खजुराहो में 35.2, खंडवा में 35.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा सिवनी रहा। सिवनी में 11.7, पचमढ़ी में 12.6, रीवा में 13.8, दतिया में 14.4, मलाजखंड में 14.9, उज्जैन में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ईरान के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख फिर बदलेगा। इसके चलते शनिवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में वर्षा होने की संभावना है। जानकार बता रहे हैं कि वातावरण में नमी होने के कारण बादल छंट गए हैं। साथ ही हवा का रुख दक्षिणी होने की वजह से एक बार फिर धूप के तेवर तीखे होने लगे हैं। राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास मौजूद है। वह भी कमजोर पड़कर ट्रफ के रूप में परिवर्तित हो गया है।