फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Madhya Pradesh tops in implementation of PM Jan-Man Awas Yojana, construction of five thousand houses comp

MP: पीएम जन-मन आवास योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश अव्वल, पांच माह में पांच हजार आवासों का निर्माण पूरा

Mon, 27 May 2024 09:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 May 2024 09:41 PM IST
सार

प्रदेश में शिवपुरी जिले में सर्वाधिक लगभग 1103 आवास पूर्ण किए हैं। शहडोल में 934, मंडला में 545 एवं उमरिया में 534 आवास पूर्ण किए गए हैं। शिवपुरी जिले में इस योजना में देश में सर्वप्रथम 1000 आवास पूर्ण किए गए हैं।

विज्ञापन
MP: Madhya Pradesh tops in implementation of PM Jan-Man Awas Yojana, construction of five thousand houses comp
पीएम जन मन योजना में एमपी अव्वल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के क्रियान्वयन में देश में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है। 27 मई 2024 तक मध्य प्रदेश ने 5000 से अधिक आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण किया है। योजना का क्रियान्वयन जनवरी 2024 में हुआ था। 391 आवासों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर और 314 आवास बनाकर ओडिशा तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


प्रदेश में शिवपुरी जिले में सर्वाधिक लगभग 1103 आवास पूर्ण किए हैं। शहडोल में 934, मंडला में 545 एवं उमरिया में 534 आवास पूर्ण किए गए हैं। शिवपुरी जिले में इस योजना में देश में सर्वप्रथम 1000 आवास पूर्ण किए गए हैं। शिवपुरी जिले के विकासखंड शिवपुरी एवं पोहरी 500 आवास पूर्ण करने वाले देश में प्रथम विकासखंड हैं। प्रधानमंत्री जन मन योजना में शिवपुरी जिले के विकासखंड शिवपुरी में पांच आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन


ऐसी ग्राम पंचायतें, जिनमें योजना के अंतर्गत हितग्राहियों की अधिक संख्या थी, उन ग्रामों में कॉलोनी बनाकर आवास बनाए जा रहे हैं, जिसमें आवास के अलावा विभागीय एवं अन्य विभागों के सहयोग से सार्वजनिक चौपाल, सड़क एवं पेयजल हेतु प्रारंभिक सुविधा के लिए कुएं भी निर्मित कराए जा रहे हैं। शिवपुरी जिले के दो विकासखंड शिवपुरी एवं पोहरी अन्य राज्यों की तुलना में अधिक आवास पूर्ण करके देश के अन्य राज्यों से भी अग्रणी विकासखंड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed