फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Ls Election: Rahul Gandhi will hold rally in Bhind on April 30, PM Modi's meeting in Dhar-Barwani on May 6

MP Ls Election: राहुल गांधी 30 अप्रैल को भिंड में करेंगे रैली, 6 मई को धार और बड़वानी में पीएम मोदी की सभा

Fri, 26 Apr 2024 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक दलों ने तीसरे और चौथे चरण की सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है। केंद्रीय नेताओं की लगातार सभाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
MP Ls Election: Rahul Gandhi will hold rally in Bhind on April 30, PM Modi's meeting in Dhar-Barwani on May 6
पीएम मोदी और राहुल गांधी के मप्र में दौरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव में सियासी दलों के दिग्गजों को जमावड़ा लगातार जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 30 अप्रैल को भिंड में रैली करेंगे। यहां पर कांग्रेस ने विधायक फूलसिंह बरैया को चुनाव मैदान में उतारा है। बरैया भांडेर से विधायक हैं। वहीं, इससे पहले राहुल गांधी मंडला और शहडोल में रैली कर चुके हैं। उनको सतना भी आना था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के चलते अचनाक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। अब वे कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए भिंड आ रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मई को मालवा-निमाड़ के धार और बड़वानी सीट पर रैली करेंगे। खरगोन-बड़वानी सीट पर भाजपा ने सांसद गजेंद्र उमराव सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, धार में पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर को टिकट दिया है। इन सीटों पर रैली कर प्रधानमंत्री मालवा-निमाड़ की सभी आठ सीधों को साधेंगे। बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री ने 7 अप्रैल को जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के लिए रोड शो कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। इसके बाद 9  अप्रैल को भारती पारधी के लिए बालाघाट में रैली की। 14 अप्रैल को होशंगाबाद के पिपरिया में दर्शन सिंह के लिए प्रचार किया। 19 अप्रैल को दमोह में राहुल लोधी के लिए रैली, 24 अप्रैल को सागर में लता वानखेड़े और हरदा में दुर्गादास उइके के लिए रैली और भोपाल में आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री फिर एमपी आए और मुरैना में शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में रैली की। 
विज्ञापन


बता दें प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में हो रहे हैं। पहले और दूसरे चरण की 12 सीटों पर मतदान हो गया है। अब 17 सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई और चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। इसमें तीसरे चरण में भोपाल, सागर, बैतूल, राजगढ़, विदिशा, गुना, भिंड, मुरैना, ग्वालियर में मतदान होगा। वहीं, चौथे चरण में देवास, उज्जैन, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन-बड़वानी, धार, रतलाम-झाबुआ सीट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed