फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP LS Election: BJP accused of media management, party official put in the dock

MP LS Election: भाजपा पर लगे मीडिया मैनेजमेंट के आरोप, पार्टी पदाधिकारी ने किया कटघरे में खड़ा

Sun, 14 Apr 2024 03:35 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

मामला सीधी लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा है। यहां चुनाव प्रचार के दौरान आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कवरेज के लिए मीडिया को मैनेज करने की बात इस वीडियो में कही गई। बताया जा रहा है कि भाजपा के खिलाफ आरोप लगाने वाला यह युवा सिंगरौली का भाजपा मीडिया प्रभारी है। 

विज्ञापन
MP LS Election: BJP accused of media management, party official put in the dock
मप्र लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए जारी आदर्श आचार संहिता के दौरान भाजपा पर मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा आरोप लगा है। आश्चर्यजनक यह है कि आरोप विपक्षी दल कांग्रेस ने नहीं लगाया है, बल्कि भाजपा के ही एक युवा नेता ने यह मामला उठाया है। सोशल मीडिया पर जारी हुए भाजपा नेता के इस बयान के बाद कांग्रेस सक्रिय हो गई है। वह अब इस मामले को लेकर कलेक्टर से शिकायत करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


मामला सीधी लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा है। यहां चुनाव प्रचार के दौरान आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कवरेज के लिए मीडिया को मैनेज करने की बात इस वीडियो में कही गई। बताया जा रहा है कि भाजपा के खिलाफ आरोप लगाने वाला यह युवा सिंगरौली का भाजपा मीडिया प्रभारी है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस वीडियो में मीडिया मैनेजमेंट का आरोप लगाते हुए उन मीडियाकर्मियों के नाम भी गिनाए गए हैं, जिन्हें भाजपा ने कवरेज के लिए राशि पहुंचाई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जहां भाजपा सकते में है, वहीं कांग्रेस इसे लेकर मुखर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस करेगी शिकायत
सीधी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि यह भाजपा की आदत है। वह सत्ता का दुरुपयोग कर मीडिया को अपने शिकंजे में कसी हुई है। जिसके चलते असल बात जनता तक पहुंच ही नहीं पाती। पटेल ने कहा कि भाजपा अपने हश्र को भांप चुकी है, इसीलिए वह न सिर्फ मीडिया, बल्कि वोटर्स को भी खरीदने में जुटी हुई है। इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि भाजपा की करतूत की पोल इस वायरल वीडियो ने खोल दी है। इस मामले को लेकर कलेक्टर से शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed