फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election: EX minister Kamal Patel voted with his grandson in Harda picture goes viral

Lok Sabha Election: पूर्व मंत्री पटेल ने नाती के साथ किया मतदान, फोटो वायरल, कांग्रेस बोली- क्या कार्रवाई होगी

Sat, 11 May 2024 01:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 May 2024 01:58 PM IST
सार

Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा नेता कमल पटेल का नाती के साथ मतदान करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई। पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इन पर कार्रवाई होगी?

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election: EX minister Kamal Patel voted with his grandson in Harda picture goes viral
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं भाजपा नेता कमल पटेल का तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरण की वोटिंग पूरी हो गई है। आखरी और चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को होगी। इस बीच प्रदेश में नेताओं के वोटिंग करते हुए नाबालिग के साथ वाली तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। पहले भोपाल में मतदान के दौरान भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य का अपने बेटे से वोट डलवाते हुए वीडियो वायरल हुआ और अब पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जिसमें वह अपने नाबालिग नाती के साथ दिखाई दे रहे हैं। पटेल की फोटो सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र सामने आ रहा है। भाजपा नेता लोकतंत्र के इस महापर्व को मजाक बना रहे हैं। वे नाबालिग के साथ मतदान करने जा रहे हैं जो आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। त्रिपाठी ने कहा है क्या अब पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल पर मामला दर्ज होगा? उधर, हरदा कलेक्टर मामले की जांच करने की बात कही है। 
विज्ञापन


हरदा में 7 मई को हुई थी वोटिंग 
यह मामला हरदा का है, जहां पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अपने पोते के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर न सिर्फ वोट डाला, बल्कि उसका फोटो का सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इसके बावजूद चुनाव आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है। अब लोग कमल पटेल और उनके पोते का फोटो शेयर करके पूछ रहे हैं कि क्या बड़े लोगों के लिए कानून अलग होता है?  
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम मशीन तक साथ गया बेटा 
हरदा में पूर्व मंत्री कमल पटेल अपने पोते और पत्नी के साथ शासकीय पॉलीटेक्निक पर पहुंचे और मतदान किया। उन्होंने मतदान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिसमें उनका पोता भी नजर आ रहा है। पटेल ने मतदान करते हुए जो तस्वीर शेयर की है, उसमें भी उनके पोते के पैर दिखाई दे रहे हैं। यानी वह ईवीएम मशीन तक गया था।


बता दें कि 7 मई को ही भोपाल में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य ने अपने बेटे से वोटिंग करवाने का वीडियो शेयर किया था। इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत होने के बाद न केवल जिला में पंचायत सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, बल्कि पूरी पोलिंग पार्टी को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन, कमल पटेल के मामले में चुनाव आयोग ने चुप्पी साधी हुई है। इधर, हरदा के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकार आदित्य सिंह का कहना है कि वे इस मामले की जांच करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed