Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election Congress candidates declared on three more seats of Madhya Pradesh

MP LS Election: मध्यप्रदेश की तीन और सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, सिंधिया-शिवराज के सामने ये मैदान में

Wed, 27 Mar 2024 11:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 11:48 PM IST
सार

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की तीन और सीटों पर बुधवार रात उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस सूची में गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दमोह से तरवर सिंह लोधी और विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने अभी ग्वालियर, मुरैना और खंडवा इन तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Congress candidates declared on three more seats of Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की बाकी बची छह सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों के नामों का एलान करते हुए गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह और विदिशा से शिवराज सिंह के सामने पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा को उतारा है। दमोह से तरवर सिंह लोधी को टिकट दिया है, उनका भाजपा के राहुल सिंह लोधी से मुकाबला होगा। वहीं, ग्वालियर, मुरैना और खंडवा लोकसभा सीट को होल्ड पर रखा है। इन तीनों सीट पर सस्पेंस बरकरार है।

विज्ञापन


बता दें, कांग्रेस अब तक मध्य प्रदेश की 29 में से 25 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, सीधी से कमलेश्वर पटेल, भिंड से फूल सिंह बरैया, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, मंडला से ओमकार सिंह मरकाम, बैतूल से रामू टेकाम, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवैल, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, खरगोन से पोरलाल खरते, सागर से गुड्डू राजा बुंदेला का नाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, रीवा से नीलम मिश्रा, शहडोल से फुंदेलाल मार्को, जबलपुर से दिनेश यादव, बालाघाट से सम्राट सरस्वार, होशंगाबाद से संजय शर्मा, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, रतलाम झाबुआ से कांतिलाल भूरिया और इंदौर से अक्षय कांति बम को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

 
भाजपा छोड़ कर गए थे राव यादवेंद्र सिंह
गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। राव यादवेंद्र सिंह विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उनको मुंगावली से टिकट दिया था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। यादवेंद्र सिंह के पिता स्व. देशराज सिंह यादव भाजपा से विधायक रह चुके हैं। अशोकनगर में यादव परिवार का अच्छा दबदबा माना जाता है। यादवेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी पत्नी जनपद सदस्य, भाई जिला पंचायत सदस्य और मां जनपद सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादवेंद्र सिंह के पिता भी दो बार गुना लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। बता दें, इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन दिग्विजय सिंह गुट ने उनको बाहरी बता कर पेंच फंसा दिया था। इस सीट पर भाजपा ने सांसद केपी यादव का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया है। ऐसे में चर्चा है कि इससे गुना संसदीय सीट पर यादव वोटर नाराज हैं। अब कांग्रेस ने यादवों की नाराजगी को भुनाने के लिए ही यादवेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया है। ऐसे में अब अरुण यादव को खंडवा सीट से चुनाव लड़ना पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने खंडवा सीट से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है। यहां पर अरुण यादव के अलावा राजनारायण सिंह पुरनी, सुरेंद्रसिंह शेरा का नाम भी चर्चा में है।शर्मा पटवारी की पसंद

दो बार सांसद रहे शिवराज को देंगे टक्कर
वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने विदिशा से कांग्रेस ने पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिया है। शर्मा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की पंसद हैं। शर्मा विदिशा सीट पर 1980 और 1984 में दो बार सांसद रह चुके हैं। उनका नाम पहले ही तय कर लिया गया था, लेकिन इस बीच देवेंद्र पटेल का नाम सामने आ गया। वहीं, कुछ लोगों ने सेवानिवृत्त विंग कमांडर अनुमा आचार्य की पैरवी कर दी। इससे मामला फंस गया था। अब पार्टी ने प्रताप भानु शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है।
2018 में बड़ा से जीते थे तरवर सिंह

दमोह में पूर्व विधायक पर दांव लगाया 
कांग्रेस ने दमोह सीट पर पूर्व विधायक तरबर सिंह लोधी को टिकट दिया है। तरबर सिंह लोधी 2018 में बंडा सीट से जीते थे। हालांकि, वे 2023 में चुनाव हार गए। यह सीट लोधी बहुल है, यहां पर भाजपा ने राहुल सिंह लोधी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने तरवर सिंह लोधी पर दांव लगाया है।


यहां इनके नाम आगे
कांग्रेस ने तीन सीटों ग्वालियर, खंडवा और मुरैना पर अभी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। ग्वालियर से पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के नाम चर्चा में हैं। इसमें राम सेवक गुर्जर के नाम आगे बताया जा रहा है। वहीं, मुरैना सीट पर विधायक पंकज उपाध्याय और नीटू उर्फ सत्यपाल सिंह सिकरवार का नाम चर्चा में है। यहां से विधायक पंकज उपाध्याय का नाम आगे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed