फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav reached to hold meeting in favor of former CM Shivraj singh

MP LS Chunav: पूर्व सीएम शिवराज के पक्ष में सभा करने पहुंचे सीएम मोहन यादव, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Tue, 30 Apr 2024 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 04:14 PM IST
सार

MP LS Election: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में सभा करने सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav reached to hold meeting in favor of former CM Shivraj singh
शिवराज के समर्थन में मोहन यादव ने की सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग के लिए मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ पार्टियों के चुनाव प्रचार में भी तेजी आ गई है। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव लगातार संसदीय सीटों पर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा संसदीय क्षेत्र के रायसेन जिला अंतर्गत बेगमगंज कस्बे में पूर्व सीएम शिवराज के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विदिशा क्षेत्र के लोग सौभाग्यशाली है कि अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज और शिवराज सिंह चौहान जैसी विभूतियों ने यहां का प्रतिनिधित्व किया।  

विज्ञापन


सीएम डॉ. यादव ने विपक्षी दल कांग्रेस और पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधा और बोले कि ये वो लोग हैं, जो राम मंदिर के निर्माण में रोज अड़ंगे लगाते थे। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश से आतंकवाद खत्म हुआ, देश में सुशासन स्थापित हुआ और हमारे देश की सीमाएं भी पूर्ण सुरक्षित हैं। पहले सीमाओं पर आए दिन हमले होते थे और भारतीय सैनिकों के सिर काट लिए जाते थे, लेकिन मनमोहन सिंह सरकार एक ही राग अलापती रहती थी कि यह पाकिस्तान की करतूत है, ये पाकिस्तान से हो रहा है। लेकिन जैसे ही केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी और उरी की घटना हुई तथा हमारे सो रहे सैनिकों पर वार हुआ, तो पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने जो बोला वो करके दिखाया और पहली बार ऐसा हुआ कि पाकिस्तान को एक बार नहीं, दो-दो घर में घुसकर मारके दिखाया।
विज्ञापन


कांग्रेस के उलटे फैसले के कारण आज ऐसी हालत : शिवराज
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस के उलटे फैसलों के कारण उनकी हालत ऐसी है कि उनके लोकसभा प्रत्याशी ही कांग्रेस छोडकर भाजपा में आ गए। कांग्रेस में कोई दम नहीं बची। थोड़ी बहुत थी तो उसे भी मोहन जी ने और भारतीय जनता पार्टी ने ख़त्म कर दिया। मैं बहनों का दर्द जानता था। बेटी के पैदा होते से है परिवार का चेहरा का उतर जाता था। बेटी को बोझ माना जाता था। इस दर्द को समझकर हमने लाडली लक्ष्मी योजना बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना
शिवराज ने इस कहा कि ये कहते हुए गर्व है कि ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हम हैं। जिन्होंने लाडली बहना योजना बना कर बहनों की जिंदगी बदलने का प्रयास किया है। शिवराज ने कहा कि मैं अपने मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का धन्यवाद और अभिनन्दन करूंगा कि उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि लाडली बहना योजना जारी रहेगी। अब केवल लाड़ली बहना नहीं, लखपति बहना बनना है। मोदी जी ने भी कह दिया है कि अब लखपति दीदी बनायेंगे। 


मोदी जी के नेतृत्व में भारत बने कभी विश्व गुरु
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आज दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं नरेन्द्र मोदी जी। और नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा। कांग्रेस में प्रधानमंत्री कौन बनेगा ये ही नहीं पता। ये तो बता दो धन्नू बनेगा, पल्ला बनेगा, मन्नू बनेगा, कल्लू बनेगा या जुम्मन बनेगा। मेरे लिए तो जनता की सेवा ही भगवान् की सेवा है। मैं भी अब दिल्ली जा रहा हूं, मोहन जी यहां से सौगातें देंगे और मैं दिल्ली से ले लेकर आऊंगा। चिंता मत करो। अपना क्षेत्र आगे-आगे और आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed