फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Gandhi MP Visit Live : राहुल गांधी खरगोन में, कहा-महिलाओं के खातों में हर साल एक लाख, बदलेगी जिंदगी

Mon, 06 May 2024 03:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 03:06 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi Election Rally in Khargone Live News in Hindi : नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मप्र के दौरे पर हैं। वे खरगोन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उज्जैन-आलोट और खंडवा में सभा को संबोधित करेंगे। 
 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Live Rahul Gandhi Khargone Visit to address Public meeting Congress Campaign
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव, लाइव ब्लॉग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:54 PM, 06-May-2024
खरगोन पहुंचे राहुल
खरगोन जिले के सेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने राहुल गांधी पहुंचे हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि जनता से सवाल पूछना चाहता हूं कि आपको चायवाला चाहिए या न्याय वाला चाहिए। 

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं मेरे बब्बर शेर। ये चुनाव आरक्षण और संविधान को बचाने का चुनाव है। जो भी आपको मिला है, वो संविधान ने दिया है। मोदीजी ने मन बना लिया है कि वो इसको खत्म करना चाहते हैं। अगर संविधान खत्म हो गया, तो आपका सब छिन जाएगा। हिंदुस्तान पर 20-25 लोग का राज होगा। जिनकी आंख आपने जंगल, जमीन और जल पर है। ये चाहते हैं कि ये ची़जें आपसे छीन लिया जाए और इनको सौंप दिया जाए। ये पीएम मोदी के मित्र हैं। अदानी का नाम सुना है न, उनको ये आपकी जमीन, जल, जंगल को देना चाहते हैं। मैं कहता हूं कि बीते 10 सालों में मोदी ने आपको बेरोजगारी दी, यहां के युवा दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं। आपका कर्ज माफ नहीं किया, लेकिन 20-22 लोगों को 16 लाख करोड़ का पैसा माफ कर दिया। मगर किसानों का, गरीबों का कर्जा माफ नहीं करते। हम आपको आदिवासी कहते हैं यानी हिंदुस्तान के पहले और असली मालिक। कांग्रेस ने आपके लिए काम किया है। पैसा कानून, जमीन अधिग्रहण कानून लाए। अब हम क्रांतिकारी योजना आपके लिए लाए हैं। जो किसी भी सरकार ने पहले नहीं की। किसी ने सोचा भी नहीं। सारे गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी। हर परिवार से एक महिला का नाम चुनेंग। अगली इंडिया गठबंधन सरकार साल के एक लाख रुपये डालने जा रही है। महीने के 8500 रुपये। सीधी आपके बैंक अकाउंट में। आप सोचिए एक लाख से आपकी जिंदगी बदल जाएगी। मोदी ने कुछ लोगों को करोड़पति बनाया, हम करोड़ों को लखपति बनाने जा रहे हैं। ये पैसा आपको तब तक मिलेंगे, जब तक आप गरीबी रेखा से ऊपर नही उठ जाते। 
02:36 PM, 06-May-2024
उज्जैन में रोड शो के दौरान सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना साधा
उज्जैन लोकसभा क्षेत्र में सीएम मोहन यादव ने रोड शो किया और जनता को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि रोड शो के दौरान भाषण की परंपरा तो नहीं है. पर आप आंखों में आंखें डालकर मुझसे कुछ चाह रहे हैं तो बोलना पड़ेगा। ये चुनाव देश के लिए है। हमारे पीएम और विपक्ष का है। पीएम के किए गए काम को आगे बढ़ाने के लिए हम सब काम कर रहे हैं। पता नहीं कहां-कहां से लोग आ जाते हैं। अब राम याद आ रहे हैं, पहले कितने अड़ंगे लगाए। जनता ने भी तय कर लिया कि जो राम का नहीं, वो किसी का काम का नहीं। महाकाल मुस्कुरा रहे हैं, राम मुस्कुरा रहे हैं। अब गोपालकृष्ण बुला रहे हैं, उनको भी मुस्कुराना चाहिए ही या नहीं। जो जमानत पर हैं वो भी गाली दे रहे हैं, जो जेल में हैं वो भी गाली दे रहे हैं। क्योंकि मोदी जी कहते हैं न खाऊंगा, न खाने दूंगा। ये ईमानदारी की सरकार बनाना है। जिनके लिए कुर्सी नहीं, जनता की सेवा सबकुछ है। उन्होंने जनता से नारे भी लगवाए कि 13 मई, कांग्रेस गई। 
विज्ञापन
01:39 PM, 06-May-2024
जोबट में राहुल गांधी ने आदिवासियों को साधा - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी जोबट में बोले- BJP को आरक्षण-संविधान खत्म करने के लिए चाहिए 400 सीटें
राहुल गांधी ने कहा कि ये प्रेसवाले हैं, वो आदिवासी की बात नहीं करेंगे। ये अंबानी की शादी दिखा देंगे। बॉलीवुड दिखा देंगे पर आदिवासियों पर अन्याय हो रहा है. बेटियों की दुष्कर्म की खबरें नहीं दिखाएंगे। क्योंकि इन मीडिया हाउस में आदिवासी हैं ही नहीं। आपकी इस देश में कोई भागीदारी नहीं है। आप 100 रुपये में 10 पैसे की भागीदारी है। हम चाहते हैं कि देश में आपकी भागीदारी हो। बड़ी कंपनी, मीडिया, सरकार में आपके लोग हों। इसीलिए हमने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना करना चाहते हैं। इससे बहुत कुछ पता चलेगा। आपकी आबादी पता चलेगी, देश में भागीदारी पता चलेगी। ये क्रांतिकारी काम है। इससे देश की राजनीतिक तस्वीर बदल जाएगी। 

नरेंद्र मोदीजी  ने 22 लोगों का करोड़ों का कर्जा माफ किया। अरबपतियों को पैसा दिया। हमने मन बना लिया कि हम दलितों को, गरीबों को पैसा पहुंचाएंगे। करोड़ों परिवार के बैंक अकाउंट में साल में एक लाख आएगा। किसानों को एमएसपी देने जा रहे हैं। जैसे ही सरकार आएगी, किसानो का कर्जा माफ करेंगे। पिछड़ों के लिए हम नई योजना लाए हैं. पहली नौकरी पक्की। मोदीजी ने झूठ बोला। दो करोड़ नौकरी का वादा किया। नोटबंदी कर दी। गलत जीएसटी लागू की। छोटे दुकानदारों को बर्बाद कर दिया। देशमें 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। इसलिए हम ये योजना ला रहे हैं। आपकी जिंदगी बदल जाएगी। 
01:31 PM, 06-May-2024
राहुल गांधी ने कहा कि ये जो चुनाव हो रहा है, संविधान बचाने का चुनाव है। संविधान को भाजपा और आरएसएस बदलना चाहते हैं, फेंक देना चाहते हैं। हम इसकी रक्षा कर रहे हैं। जो भी आदिवासियों को मिला है, गरीबों को मिला है, पिछड़ोंको मिला है। वो संविधान ने दिया है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि ये बदल दें, आपके अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसकी रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा नेता साफ कह रहे हैं कि इसे बदल देंगे। इसलिए वे 400 सीटोंका नारा दे रहे हैं. मैं तो कहता हूं कि उन्हें 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उनके नेता कहते हैं कि आरक्षण छीन लेंगे, किससे छीनेंगे, आपसे छीनेंगे। हम आरक्षण को 50 प्रतिशत तक ले जाएंगे। हम लिमिट को हटा देंगे। जितनी जरूरत है, उतनी रिजर्वेशन हम देने जा रहे हैं।

ये प्रेसवाले हैं, वो आदिवासी की बात नहीं करेंगे। ये अंबानी की शादी दिखा देंगे.बॉलीवुड दिखा देंखे पर आदिवासियों पर अन्याय हो रहा है. बेटियों की दुष्कर्म की खबरें नहीं दिखाएंगे। क्योंकि इन मीडिया हाउस में आदिवासी हैं ही नहीं। 
01:24 PM, 06-May-2024
पटवारी ने साधा निशाना
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि मोदीजी राहुल जी को शहजादा कहते हैं, और खुद को फकीर बताते हैं। भाइयों जो फकीर से जहाज में घूमते हैं, 20  लाख का सूट पहनते हैं। फिल्मी सितारों के साथ फोटो खिंचवाते हैं। जिनको वो शहजादे कहते हैं वो खेत में जाते हैं, मैकेनिक से मिलते हैं। मणिपुर पीड़ितों से मिलते हैं।
01:22 PM, 06-May-2024
मोदी से पूछना सवाल
जोबट में राहुल गांधी की सभा में संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रोजगार की बात पर मोदी सरकार पर हमला बोला। कल पीएम आ रहे हैं आपके इलाके में, आप उनसे सवाल पूछना। सोशल मीडिया के माध्यम में सवाल उठाए। पलायन को लेकर सवाल करना। आदिवासियों ने गुजरात को तो संपन्न कर दिया, आप आदिवासियों को कब संपन्न करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:16 PM, 06-May-2024
जोबट पहुंचे राहुल गांधी का स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी जोबट पहुंचे
रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में राहु गांधी पहुंच गए हैं। मंच पर उनका स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने मंच से उनका जिले की ओर अभिवादन किया। उन्होंने जनता का स्वागत भी किया। 
 
12:47 PM, 06-May-2024
ऐसा है खरगोन सीट का गणित
मध्य प्रदेश का निमाड़ के अहम जिले खरगोन में इस बार मुकाबला कड़ा बताया जा रहा है। यहां से बीते चुनाव में भाजपा के गजेंद्र उमराव सिंह पटेल जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के गोविंद सिंह मुजाल्दा को हराया था। इस बार भाजपा ने गजेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पोतलाल खरते को प्रत्याशी बनाया है। अभी तक इस सीट पर 16 लोकसभा चुनाव हुए हैं, इसमें से 6 बार कांग्रेस तो सात बार भाजपा जीती है। 
 
12:14 PM, 06-May-2024
जीतू पटवारी ने की अपील
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यश्र जीतू पटवारी ने तीसरे चरण के मतदान वाली सीटों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है। उन्होंने अधिकांश सीटों को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रिय परिवारजनों, दिनांक 07 मई 2024 को आपके लोकसभा का मतदान होना है, मेरा आप सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर देश में परिवर्तन का शंखनाद करें. "जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" 
11:37 AM, 06-May-2024
9 सीटो ंपर कल मतदान
तीसरे चरण के मतदान में प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान का शेड्यूल तय हुआ था, लेकिन इस बीच बैतूल लोकसभा प्रत्याशी के निधन के बाद यहां के चुनाव भी इस चरण में जोड़े गए हैं। इस लिहाज से 7 मई को भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, सागर और बैतूल लोकसभा के लिए मतदान होगा। इन 9 सीटों पर कुल 127 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनकी किस्मत इन सीटों के 1 करोड़ 77 लाख मतदाता लिखेंगे। तीसरे चरण के चुनाव के लिए सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपाल लोकसभा से हैं। यहां करीब 22 उम्मीदवार मैदान संभाले हुए हैं, जबकि कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है या उनके फॉर्म किसी वजह से निरस्त हो गए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed