फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Jeetu Patwari raised questions about illegal colonies, said- officials are in collusion with land mafia, g

Mp: अवैध कॉलोनियों को लेकर जीतू पटवारी ने खड़े किए सवाल, बोले- अधिकारियों भू-माफियाओं मे सांठगांठ, सरकार सुस्त

Wed, 09 Oct 2024 07:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 09 Oct 2024 07:48 PM IST
सार

जीतू पटवारी ने भू-माफियाओं द्वारा प्रदेश भर में बनायी जा रही अवैध कॉलोनियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा राज में सरकार पर माफियाओं का राज चल रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।

विज्ञापन
MP: Jeetu Patwari raised questions about illegal colonies, said- officials are in collusion with land mafia, g
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने  भू-माफियाओं द्वारा प्रदेश भर में बनायी जा रही अवैध कॉलोनियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा राज में सरकार पर माफियाओं का राज चल रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक कुंभकर्णी नींद में सोयी हुई हैं। इतना ही नहीं जिम्मेदार आला अधिकारी इन माफियाओं से सांठगांठ करके इस गोरख धंधों को फूलने-फलने में उनको खुलेआम लूट-खसोट कराने का काम कर रहे हैं। पटवारी ने कहा कि जहां एक ओर राजधानी भोपाल, महानगर, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में औने-पौने दामों में किसानों से जमीनों को खरीद कर अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही है, वहीं पूरे प्रदेश के सभी छोटे-बड़े जिलों में किसानों की जमीन को सस्ते दामों में खरीद कर इस अवैध कॉलोनियों के गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन



लोगों को गुमराह करके बेच रहे प्लाट
पटवारी ने कहा कि भू-माफियाओं द्वारा बड़े-बड़े विज्ञापन और ब्रोसर छपवाकर अवैध कॉलोनियों में प्लाट काटकर लोगों को गुमराह करके बेचा जा रहा है, न तो इन कॉलोनियों में सीवेज लाईन, न ही सड़क, न ही पानी और न ही बिजली की सुविधा दी जाती है और प्लाट खरीदने वाले व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।  पटवारी ने कहा कि जब तक किसी भी कॉलोनी की टीएंडसीपी नहीं होती वह अवैध कॉलोनी की श्रेणी में आती है। जिले की सीमाओं से सटे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में माफियाओं द्वारा किसानों से जमीन खरीदकर डायवर्सन, टीएंडसीपी सहित अन्य अनुमतियां लिये बगैर ही खेतों में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही है। राजधानी भोपाल में आस-पास के क्षेत्रों में भूमाफियाओं द्वारा पिछले एक साल में 200 से अधिक अवैध कॉलोनियां काट दी गई हैं, प्लाट, फार्म हाउस, प्लाट लेने के बाद लोगों को सुविधाओं और अनुमतियां लेने के लिए तहसील और कलेक्टर कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। 
विज्ञापन



निर्माण रोकने कोई ठोस कार्रवाई नहीं
 पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार भू-माफियों को संरक्षित करने मिलीभगत से अवैध कॉलोनियों के निर्माण को रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इसका नतीजा यह है कि लोग प्लाट, फार्महाउस खरीदकर उसकी रजिस्ट्री कराकर अवैध तरीके से मकानों का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाओं की सरकार चल रही है और लगता है मुख्यमंत्री मोहन यादव इन माफियाओं को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। पटवारी ने कहा कि बीस सालों से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अवैध कॉलोनियों को वैध करने के नाम पर अनेकों बार नीतियां बनायी गई, नया मास्टर प्लान तैयार किया गया, किंतु भू-माफियाओं के हस्तक्षेप से मास्टर प्लान पर भी पानी फेर दिया जाता है। प्रदेश सरकार अवैध कालोनियों के निर्माण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाये और इस गोरखधंधे में शामिल भू-माफियाओं पर कानून का शिकंजा कस उन्हें जेल की सिलाखों के पीछे डालने की पहल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed