फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP IAS Transfer: Women appointed as collectors in seven districts, now women are in charge in 17 out of 55 dis

शक्ति का सम्मान: प्रदेश के सात जिलों में महिलाओं को बनाया कलेक्टर, अब 55 में से 17 जिलों में नारियों को कमान

Wed, 01 Oct 2025 07:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Oct 2025 07:27 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे समय बाद बड़ी संख्या में फील्ड में प्रशासनिक बदलाव किया है। 12 कलेक्टरों को हटाया गया है। इनकी जगह सात कलेक्टरों को कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब 55 जिलों में से 17 जिलों में महिलाएं नेतृत्व करेंगी। 
 

विज्ञापन
MP IAS Transfer: Women appointed as collectors in seven districts, now women are in charge in 17 out of 55 dis
एमपी की महिला आईएएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने मंगलवार को 24 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी कर बड़ा फेरबदल किया। इसमें सात महिलाओं को जिलों की कमान सौंपी गई है। इसमें पन्ना, नरसिंहपुर, सिवनी, आलीराजपुर, डिंडोरी, निवाड़ी और रतलाम जैसे सात जिलों में नई महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के 55 जिलों में से अब 17 महिलाएं कलेक्टर के पद पर पदस्थ हो गई हैं। सरकार ने डिंडौरी से कलेक्टर नेहा मारवा और सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: अरविंद शर्मा बने विधानसभा के नए प्रमुख सचिव, मानवाधिकार आयोग में सदस्य बने एपी सिंह को विदाई
विज्ञापन


प्रदेश के इन जिलों में अब महिला कलेक्टर 
सरकार ने उषा परमार को पन्ना, रजनी सिंह को नरसिंहपुर, नीतू माथुर को अलीराजपुर, अंजू पवन भदौरिया को डिंडौरी, जमुना भिडे को निवाड़ी, मिशा सिंह को रतलाम और नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी की कमान सौंपी गई है। वहीं, प्रदेश में अभी नर्मदापुरम सोनिया मीना, मैहर में रानी बाटड, रीवा में प्रतिभा पाल, ग्वालियर में रूचिका चौहान, मंदसौर में अदिति गर्ग, आगर मालवा में प्रीति यादव, शाजापुर में ऋजु बाफना, बडवानी    जयति सिंह,  खरगोन में भव्या मित्तल और झाबुआ में नेहा मीना कलेक्टर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश के 24 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, भिंड समेत 12 जिलों के कलेक्टरों को हटाया गया

भिंड और डिंडोरी कलेक्टर विवाद में हटे 
भिंड में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से विवाद के बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया है। श्रीवास्वत को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। बता दें किसानों को खाद नहीं मिलने और रेत चोरी के कथित मामलों को लेकर विधायक और कलेक्टर आमने-सामने आ गए थे। कलेक्टर के अंगुली दिखाने पर विधायक ने मुक्का तान दिया था। यह विवाद भोपाल तक पहुंचा था।  इस मामले, आईएएस एसोसिएशन ने कलेक्टर के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर मुख्यंत्री को ज्ञापन दिया था। वहीं,प्रदेश भाजपा संगठन ने विधायक को बुलाकर व्यवहार सुधारने के लिए कहा था। 

ये भी पढ़ें-  MP News: 51 तरह की सेवाएं घर बैठे मिलेंगी, परिवहन मंत्री बोले- जनता को डिजिटल प्लेटफॉर्म से दें बेहतर सेवाएं

डिंडौरी कलेक्टर नेहा मारव्या की भी शिकायत
आईएएस बनने के 14 साल बाद पहली बार डिंडौरी कलेक्टर बनी नेहा मारव्या को लेकर भी जनप्रतिनिधियों ने भोपाल शिकायत की थी। भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक के आरोप लगाए थे कि जनसुनवाई में शिकायतों पर कोई समाधान नहीं किया जाता। उलटा जनता को साथ कलेक्टर पर दुर्व्यहार केआरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि कलेक्टर विकास कार्यों को रोक रही है। अब नेहा मारव्या को डिंडौरी कलेक्टर के पद से हटा कर विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रभारी मंत्री अपने जिलों में करें योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed