फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Government's action after revelation of scam in nursing scam investigation, 66 nursing colleges of 31 dist

MP: नर्सिंग घोटाले की जांच में घोटाले के खुलासे के बाद सरकार का एक्शन, 31 जिलों के 66 नर्सिंग कॉलेज होंगे बंद

Tue, 28 May 2024 12:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 28 May 2024 12:48 PM IST
सार


मध्य प्रदेश के नर्सिंग घोटाले की जांच में रिश्वत लेकर कॉलेजों को सूटेबल लिस्ट में डालने का खुलासा होने के बाद अब सरकार सख्त हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 जिलों के 66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन
MP: Government's action after revelation of scam in nursing scam investigation, 66 nursing colleges of 31 dist
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्सिंग कॉलेजों की जांच में गड़बड़ी सामने के बाद अनफिट कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। प्रदेश के 31 जिलों के 66 अनफिट नर्सिंग कॉलेजों को बंद किया जा रहा है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के कमिश्नर ने अनफिट कॉलेजों की सूची संबंधित जिलों के कलेक्टर्स को दी है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस आदेश से नर्सिंग कॉलेजों के पुराने विद्यार्थी प्रभावित नहीं हो सकेंगे। उनके लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अनफिट कॉलेजों को लेकर इंदौर समेत कई जिलों में पहले कार्यवाही हो चुकी है। 
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पटवारियों पर लटकी तलवार
नर्सिंग कॉलेजों की जांच में शामिल टीम के साथ अब कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। सीबीआई की विजिलेंस टीम के जांच में गड़बड़ी पकड़ने के बाद सरकार भी एक्शन में आ गई। इसमें कई जिलों के प्रशासन अधिकारियों से लेकर पटवारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नियमों के अनुसार नहीं चलने वाले नर्सिंग कॉलेजों को सील करने के आदेश दिए है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री फिर समीक्षा बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


इसलिए हो रही कॉलेजों पर कार्रवाई 
नर्सिंग कॉलेज के संचालन के लिए बिल्डिंग से लेकर फैकल्टी के लिए मापदंड तय है। इसके बावजूद कई जगह कॉलेज किराए की बिल्डिंग में चल रहे है, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे है। कई जगह दो से तीन कमरों में ही नर्सिंग कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है। अयोग्य घोषित नर्सिंग कॉलेजों में बिल्डिंग से लेकर लाइब्रेरी, क्लास रूम और सेमिनार के लिए नियमानुसार जगह ही नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैतूल में सबसे ज्यादा आठ कॉलेज 
हाईकोर्ट के आदेश के बाद 66 कॉलेजों की मान्यता निरस्त की गई है। इसमें बैतूल के आठ, भोपाल के छह, इंदौर के पांच, सीहोर, धार, छतरपुर के चार-चार कॉलेज शामिल है। नर्मदापुरम के तीन कॉलेज शामिल है। वहीं,  सिवनी, शहडोल,रीवा,मण्डला,जबलपुर,छिंदवाड़ा भिंड के दो-दो कॉलेज। अलीराजपुर, अनुपपुर, बड़ानी, बुरहानपुर, देवास, ग्वालियर, खंडवा, खरगौन, मुरैना, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा, श्योपुर के एक-एक कॉलेज शामिल है। 

इन कॉलेजों पर होगी कार्रवाई 
अलीराजपुर
- साई स्कूल ऑफ नर्सिंग, अलीराजपुर

अनुपपुर
- शारदा स्कल ऑफ नर्सिंग, अनुपपुर 

बड़वानी
- बड़वानी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बड़वानी 

बैतूल 
- विजन कॉलेज ऑफ नर्सिंग
- मारुति कॉलेज ऑफ नर्सिंग
- श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग
- मां मालती देवी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज 
-श्री गोवर्धन कॉलेज ऑफ स्कूल ऑफ नर्सिंग
-वेंदास कॉलेज ऑफ नर्सिंग 

भिंड
- आयुष्मान स्कूल ऑफ नर्सिंग 
- मां कृष्णा नर्सिंग कॉलेज 

भोपाल
- सविता कॉलेज ऑफ नर्सिंग
- विनस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड नर्सिंग 
- राम राजा सरकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग 
- रोशन हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग 
- सांई आसरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग 
- द होली फेथ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग 

बुरहानपुर
- ऑल इज वेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग 

छतरपुर 
- आधार नर्सिंग कॉलेज 
- जेजे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग 
- खजुराहो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस 
- एसआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग 

छिंदवाड़ा
- ओरियंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग 
- रितू कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस 

देवास
- ओरियंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग 
- रितू कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस 

धार 
- श्री वेंकटेंस नर्सिंग 
- रोशन कॉलेज ऑफ नर्सिंग 
- नवरतन कॉलेज ऑफ नर्सिंग
- प्रयागराज कॉलेज ऑफ नर्सिंग 

ग्वालियर 
- जय मा भगवती नर्सिंग कॉलेज 

इंदौर
- देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज एंड एसोसिएट हॉस्पिटल 
- हरीतुंजय स्कूल ऑफ नर्सिंग 
- वर्मा यूनियन नर्सिंग कॉलेज 
- जगदगुरु दत्तात्रेय कॉलेज ऑफ नर्सिंग 
- राय एकेडमी नर्सिंग कॉलेज

जबलपुर
- कोठारी नर्सिंग कॉलेज 
- प्रीति इंस्टीट्यूटी ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस

झाबुआ 
- मां पदमावटी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग 
- अक्षर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, झाबुआ 

खंडवा
- प्रतिभा कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज 

खरगौन 
- श्री रीवा गुर्जर मेडिकल साइंस ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर

मंडला
- केयर स्कूल ऑफ नर्सिंग 
- शक्ति विद्या मंदिर कॉलेज ऑफ नर्सिंग 

मुरैना 
- बोस्टन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग 

नर्मदापुरम 
- शांति निकेतन नर्सिंग स्कूल 
- नर्मदा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस 
- दयाल एकेडमी ऑफ नर्सिंग साइंस कॉलेज 

पन्ना 
- छत्रसाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग

रीवा
- गर्वमेंट नर्सिंग कॉलेज 
- स्वातिक नर्सिंग कॉलेज 

सागर 
- डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग 

सीहोर
- हिंदूजा कॉलेज ऑफ नर्सिंग 
- मां पीताम्बरा नर्सिंग कॉलेज 
- निशा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च सेंटर
- सुशीला नर्सिंग कॉलेज 

सिवनी
- केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बरापठार, सिवनी
- रिनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग 

शहडोल
- पंचशील इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग 
- शारदा देवी नर्सिंग कॉलेज 

टीकमगढ़ 
- दाउ सरदार सिंह नर्सिंग इंस्टीट्यूट 

उज्जैन
- जेके कॉलेज ऑफ नर्सिंग 

उमरिया
- टीडी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर उमरिया 

विदिशा
- बीएम स्कूल ऑफ नर्सिंग 

श्योपुर
- जेएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बागवाज, श्योपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed