फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Even before the assembly by-election, workers of Budhni's BJP and Gaudvana Ganatantra Party joined Congres

Mp news: विधानसभा उप चुनाव के पहले बुधनी के भाजपा और गौडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Mon, 07 Oct 2024 07:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 07 Oct 2024 07:41 PM IST
सार

विधानसभा उप चुनाव के पहले ही बुधनी के गौडवाना गणतंत्र पार्टी और भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के समक्ष सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 

विज्ञापन
MP: Even before the assembly by-election, workers of Budhni's BJP and Gaudvana Ganatantra Party joined Congres
पीसीसी में सदस्यता लेते नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह के सांसद बनने के बाद बुधनी विधान सभा सीट खाली हो गई है। अब इस सीट में उप चुनाव होने है चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी दम लगाना शुरू कर दिया है। बुधनी के भाजपा पदाधिकारी और गौणवाना गणतंत्र पार्टी के 450 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी की उपस्थिति में प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में बुधनी के कांग्रेस प्रत्यासी रहे विक्रम मस्ताल (हनुमान) के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


बुधनी की जनता परेशान 
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह ने बुधनी क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया, जनता 25 से भाजपा को ढोने का काम कर रही है। आगामी समय में बुधनी में उपचुनाव होना है, वहां की जनता परेशान
विज्ञापन

है और इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार बैठी है। 

बुधनी की जनता न्याय चाहती है
विक्रम मस्ताल ने कहा कि बुधनी की जनता न्याय चाहती है और वह न्याय भाजपा नहीं कांग्रेस ही दिला सकती है, इसलिए आज सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुये हैं।इस अवसर पर बुधनी के नेता ब्रज धुर्वे, रूपराम परते सहित सैकड़ों युवा, वृद्व और महिलाओं, युवतियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, उपाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, जेपी धनोपिया, रवि सक्सेना, प्रवक्ता आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, मिथुन अहिरवार, जितेन्द्र पाल सिंह राजा,  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed