{"_id":"6aabe09040aceda12603e596","slug":"mp-eow-raid-cooperative-manager-has-5-luxury-sleeper-buses-property-worth-rs-3-crore-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सहकारी समिति का मैनेजर या बसों का मालिक? EOW छापे में 5 स्लीपर बसें, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सहकारी समिति का मैनेजर या बसों का मालिक? EOW छापे में 5 स्लीपर बसें, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
Thu, 17 Sep 2026 06:14 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:14 PM IST
सार
बालाघाट में EOW की कार्रवाई में सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। तलाशी में 5 लग्जरी स्लीपर बसें, महंगी गाड़ियां, जमीन-मकान समेत करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है।
विज्ञापन
सहकारी सोसायटी का प्रबंधक निकला करोड़पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालाघाट जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सेवा सहकारी समिति के एक प्रबंधक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के सत्यापन के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आरोपी के आवास पर सर्च शुरू की। शुरुआती जांच में जमीन-मकान, महंगी गाड़ियां और पांच लग्जरी स्लीपर बसों समेत करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आने की बात ईओडब्ल्यू ने कही है। बैंक खातों और बीमा पॉलिसियों की जांच अभी जारी है।
ये भी पढ़ें- एमपी: कूनो में PM मोदी के छोड़े 8 चीतों की 4 साल बाद पूरी कहानी, 3 अभी जिंदा... बाकी के साथ क्या हुआ?
शिकायत सही मिलने के बाद दर्ज हुआ मामला
ईओडब्ल्यू के अनुसार बालाघाट जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित, मनेरी के प्रबंधक विलास चौरें, पिता स्व. मानिकचंद चौरें के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 0/26 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के कूनो में चीता प्रोजेक्ट के 4 साल: 52 चीते, 32 भारत में जन्मे; आज हजारों दीयों से रोशन होगा जंगल
सुबह 6 बजे शुरू हुई सर्च
मामले में ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने 17 सितंबर को आरोपी के लांजी, बालाघाट स्थित आवास पर सुबह करीब 6 बजे सर्च कार्रवाई शुरू की। तलाशी के दौरान आरोपी और उसके परिजनों के नाम से अलग-अलग संपत्तियों और वाहनों की जानकारी सामने आई। EOW के मुताबिक अभी तक सामने आई संपत्तियों में भूमि, प्लॉट और मकान: करीब 70 लाख रुपये, घरेलू सामान: करीब 70 लाख रुपये, महिंद्रा स्कॉर्पियो: करीब 15 लाख रुपये, सुजुकी ग्रैंड विटारा: करीब 12 लाख रुपये, दो बोलेरो एक्सेल: करीब 15 लाख रुपये, पांच लग्जरी स्लीपर बसें: करीब 1 करोड़ रुपये, तीन दोपहिया वाहन: करीब 2.50 लाख रुपये और 8 बैंक खाते और बीमा पॉलिसियां भी जांच के घेरे में में हैं। तलाशी के दौरान आरोपी और उसके परिजनों के नाम से विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित आठ बैंक खातों और बीमा पॉलिसियों की जानकारी भी सामने आई है। इन खातों में कितनी रकम जमा है, इसका सत्यापन अभी किया जा रहा है। बैंक खातों और लॉकरों की जांच भी जारी है।
ये भी पढ़ें- स्वामित्व योजना: गांव में जमीन-मकान की रजिस्ट्री मुफ्त आज से,क्या है योजना,किसे मिलेगा लाभ,कैसे होगी रजिस्ट्री
सर्च पूरी होने के बाद बढ़ सकता है संपत्ति का आंकड़ा
ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की कार्रवाई में करीब 3 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति का पता चला है। हालांकि सर्च और दस्तावेजों की जांच जारी है। ऐसे में आगे की कार्रवाई में अन्य संपत्तियों का भी खुलासा होने की संभावना जताई गई है।