फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Tweet war on Shivraj's ticket in Shraddha Paksha, Karthikeya Singh enraged by objectionable post

MP Election: श्राद्ध पक्ष में शिवराज के टिकट पर ट्वीट वॉर, पिता पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के कार्तिकेय सिंह

Tue, 10 Oct 2023 08:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Oct 2023 08:41 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के श्राद्ध में सीएम शिवराज को टिकट देने पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इस पर शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह ने नाराज होकर कांग्रेस को जवाब दिया। जिस पर कांग्रेस की तरफ से भी सफाई दी गई। 

विज्ञापन
MP Election: Tweet war on Shivraj's ticket in Shraddha Paksha, Karthikeya Singh enraged by objectionable post
शिवराज सिंह को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने श्राद्ध पक्ष में अपने 57 विधायकों की चौथी सूची जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को दोबारा टिकट दिया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इसमें 'विथ कांग्रेस' के हैंडलर ने लिखा 'मामा का श्राद्ध!' साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो लगाकर नीचे लिखा कि श्राद्ध में भाजपा ने दिया शिवराज मामा को टिकट। 
विज्ञापन

इस पोस्ट पर सीएम के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि समझ नहीं आ रहा कि आप पर दया करूं या गुस्सा? गुस्से में तो हूं, आखिर जीवित पिता के श्राद्ध की बात आप कर रहे हैं। मुझे तरस भी आप लोगों पर आता है कि कांग्रेसी आज कितना नीचे गिर चुके हैं। क्या आपको लगता है कि इसके लिए ईश्वर आपको माफ करेगा? कार्तिकेय ने आगे लिखा कि चुनाव तो चार दिन के हैं, ऐसी घटिया हरकत के बाद क्या आप लोग अपने बच्चों से आंख मिला पाएंगे?
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का श्राद्ध हम सब मिलकर करेंगे : शर्मा
वहीं, हुजूर के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पागलपन के दौर से गुजर रही है। सत्ता के लिए कांग्रेस कुछ भी छोटे मोटे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के जननायक को मामा का श्राद्ध कह रहे हैं। क्या हिंदू धर्म स्थलों पर जाना मामा का श्राद्ध हो गया? श्राद्ध पक्ष से भाजपा के उम्मीदवारों की सूची को जोड़ रहे हैं। जिंदा व्यक्तियों को मृत घोषित करना चाहते हो। शर्मा ने कहा कि सनातन का इतना अपमान मत करो। पहले तुम्हारे लोगों ने सनातन को रोग कहा। शर्मा ने कहा कि सत्ता के लिए पागल मत हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का श्राद्ध होगा और हम सब मिलकर करेंगे, क्योंकि यह वही कांग्रेस है, जिसने देश के साथ विश्वासघात किया। जिसने महात्मा गांधी के साथ विश्वासघात किया। विश्वासघातियों का श्राद्ध भी हम ईमानदारी से करेंगे, क्योंकि आप ने जनता को धोखा दिया है। 

कांग्रेस बोली- आपके पापा के दुश्मनों ने किया ट्वीट
वहीं, कार्तिकेय के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद कांग्रेस ने सफाई दी। पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने लिखा कि कार्तिक जी आपके पिताजी को ईश्वर दीर्घायु करे। यह ट्वीट आपके पापा के दुश्मनों ने किया है। कांग्रेस का विरोध शिवराज जी की जनविरोधी नीतियों से है, व्यक्ति से नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed