फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Kapil Mishra's big statement, said - This time on Vijayadashami, effigies of those who threaten S

MP Election: कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, बोले-इस बार विजयादशमी पर सनातन को धमकी देने वालों का पुतला दहन होगा

Thu, 28 Sep 2023 06:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 28 Sep 2023 06:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में तमिलनाडू के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन को लेकर दिए बयान पर विवाद जारी है। इसको लेकर भाजपा विपक्ष पर हमलावर है। अब भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने सनातन को धमकी देने वालों का पुतला दहन करने का बयान दिया है। 

विज्ञापन
MP Election: Kapil Mishra's big statement, said - This time on Vijayadashami, effigies of those who threaten S
भाजपा नेता कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने गुरुवार को हुजूर विधानसभा में गणेश आरती में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनता से कहा कि विजयादशमी पर रावण का पुतला जलाते है। मेघनाथ का पुतला जलाते है। कुंभकरण का पुतला जलाते है। मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में सारी रामलीलाओं ने निर्णय लिया है। मैं आपसे विनती करने आया हूं। आपके रामलीला के लोगों से विनती करने आया हूं। इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के साथ एक छोटा पुतला सनातनियों को धमकी देने वालो, सनातन को गाली देने वालो का भी दशहरे के दिन जलाया जाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन को लेकर विवादित बयान दिया था। स्टालिन की पार्टी डीएमके इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इसको लेकर अब भाजपा विपक्षी इंडिया गठबंधन पर लगातार हमले कर रहे है। उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान में सनातन को मच्छर, डेंगू, मलेरिया, कोरोना बताते हुए उसके खात्मा करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed