फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Kamal Nath said- Shilpakar Silavat society is a building society, now you have to build the futur

MP Election: कमलनाथ बोले- शिल्पकार सिलावट समाज  निर्माण करने वाला समाज है, अब आपको भविष्य का निर्माण करना है

Wed, 20 Sep 2023 02:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 02:33 PM IST
सार

MP Election: पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिल्पकार सिलावट समाज को संबोधित करते हुए भाजपा पर तंज कसा और कहा कि शिवराज सिंह अब डबल स्पीड से घोषणा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MP Election: Kamal Nath said- Shilpakar Silavat society is a building society, now you have to build the futur
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सभागार में शिल्पकार सिलावट समाज को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिल्पकार सिलावट समाज सच्चाई का साथ देने वाला समाज है, आपके समाज में बहुत जागरूकता है और इस बात पर हमें गर्व है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा बेरोजगार हैं, इन बेरोजगारों के भविष्य का निर्माण करने के लिए आवश्यकता है कि आप सब सच्चाई का साथ दें। आज मध्यप्रदेश की जो हालत है, इसमें आप सभी भ्रष्टाचार के या तो गवाह हैं या फिर शिकार हैं। आज पंचायती राज समाप्त किया जा रहा है प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है। आप कमलनाथ का साथ मत दीजिए, आप कांग्रेस का साथ मत दीजिए लेकिन सच्चाई का साथ दीजिए।
विज्ञापन


शिवराज चौहान घोषणा की मशीन हैं जो अब डबल स्पीड से चल रही है, इनको लाडली बहना योजना की याद 18 साल नहीं केवल आखरी 5 महीने में ही याद आई, इस कलाकारी को जनता समझती है। आज किसान खाद और बीज के लिए भी परेशान है। मैंने क्या गुनाह किया था जो 27 लाख किसानों की कर्जमाफी की थी, एक हजार गौशालाएं बनाई थीं, आखिर मेरा क्या कसूर था?
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर, तमिलनाडु में देखिए, मध्यप्रदेश में भी वहां की तरह ध्यान मोड़ने की राजनीति भाजपा कर रही है, लेकिन आपको सचेत रहना है, इस चुनाव को मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव समझकर मध्यप्रदेश के भविष्य का निर्माण आपको करना है, कांग्रेस का साथ दीजिए, सच्चाई का साथ दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed