फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Kamal Nath clarifies on displeasure with Digvijay; says there is no such thing, we are together

MP Election 2023: दिग्विजय से नाराजगी पर कमलनाथ की सफाई; बोले- ऐसी कोई बात नहीं, हम साथ-साथ हैं

Tue, 31 Oct 2023 11:43 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 31 Oct 2023 11:43 AM IST
सार

Assembly Elections 2023: दिल्ली से भोपाल लौटे पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में मध्यप्रदेश में प्रचार को लेकर रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने प्याज के बढ़ते दाम और बीजेपी से टूट कर कांग्रेस में आ रहे नेताओं पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
MP Election: Kamal Nath clarifies on displeasure with Digvijay; says there is no such thing, we are together
पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच सामने आ रहीं नाराजगी की खबरों पर मंगलवार को खुद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सफाई दी। उन्होंने भोपाल में अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जिस तरह की खबरें चल रही हैं, ऐसी कोई बात नहीं है। दिल्ली में प्रियंका जी, राहुल जी और खड़गे जी के दौरे को लेकर बैठक हुई थी। इसमें हमने इन सभी नेताओं के दौरे और सभाओं को लेकर विचार-मंथन किया है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं है।

विज्ञापन


‘सच्चाई आ रही समझ’
कांग्रेस में शामिल हो रहे भाजपा समेत अन्य दलों के नेताओं पर पीसीसी चीफ ने कहा कि बीजेपी के बहुत सारे ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। ये सब वे लोग हैं जो सच्चाई का साथ दे रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को मध्यप्रदेश की भावना समझ आ रही है। इसलिए वे चाहते हैं कि कांग्रेस में शामिल हों।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


‘प्याज से आ रहे आंसू’
प्याज के बढ़ते दामों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्याज लोगों की आंखों में महंगाई के आंसू ला रही है। यह प्याज की महंगाई तो एक है। आज कौन सी महंगाई नहीं है प्रदेश में। इस महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed