फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Congress reached Election Commission regarding Chitrakoot program; Complaint against PM Modi-CM

MP Election 2023: चित्रकूट में हुए कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस; PM मोदी-CM के खिलाफ की शिकायत

Sat, 28 Oct 2023 04:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Oct 2023 04:33 PM IST
सार

Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने शनिवार को निर्वाचन आयोग में पहुंचकर दो मामलों को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस ने आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन के तहत मामला दर्ज करने की मांग उठाई। साथ ही कांग्रेस ने शहर से बाहर ड्यूटी कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को वैलेट पेपर दिए जाने की बात भी आयोग से कही।

विज्ञापन
MP Election: Congress reached Election Commission regarding Chitrakoot program; Complaint against PM Modi-CM
एमपी कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चित्रकूट में हुए शासकीय कार्यक्रम की शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि चित्रकूट में सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए हैं। ये आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।

विज्ञापन


पीएम और सीएम आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाए
केके मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी होते हुए सरकारी कार्यक्रम में कैसे शामिल हो सकते हैं। उन्होंने सरकारी कार्यक्रम में पॉलिटिकल भाषण दिया। मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ऊपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


मतदान के लिए वैलेट पेपर मुहैया कराए जाएं
कांग्रेस ने एक अन्य मामले को भी आयोग के सामने उठाया। कांग्रेस ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारी जिनकी चुनाव के चलते बाहर ड्यूटी लगी है। उन्हें वैलेट पेपर दिए जाएं जो कि अभी नहीं दिए जा रहे हैं। उन्हें वोटिंग से वंचित न किया जाए। केके मिश्रा ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है। निर्वाचन आयोग दोनों ही मामलों में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed