{"_id":"652b717191c178468e092315","slug":"mp-election-congress-gave-tickets-to-69-mlas-again-from-chhindwara-in-nath-maidan-np-prajapati-s-ticket-was-2023-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Election: कांग्रेस ने 69 MLA पर फिर भरोसा जताया, NP प्रजापति समेत पांच का टिकट काटा, 19 महिला प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: कांग्रेस ने 69 MLA पर फिर भरोसा जताया, NP प्रजापति समेत पांच का टिकट काटा, 19 महिला प्रत्याशी
Sun, 15 Oct 2023 04:53 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 15 Oct 2023 04:53 PM IST
सार
MP Election 2023:मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची नवरात्र के पहले दिन घोषित कर दी है। 144 उम्मीदवारों वाली सूची में 69 विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। इसके अलावा दूसरी सीटों पर पूर्व प्रत्याशी और नए उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश कांग्रेस की बहुप्रतिक्षित प्रत्याशियों की सूची रविवार सुबह नवरात्र के पहले दिन जारी हो गई। 144 उम्मीदवारों वाली सूची में 69 विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ को छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुदनी से रामायण सीरियल में हनुमान का रोल करने वाले विक्रम मस्ताल को उतारा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकट काट दिया गया है। दिल्ली में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी पूरी तैयारी है। जो लिस्ट हमने जारी की है, उसमें 65 उम्मीदवारों की उम्र 50 से कम है। 19 महिलाएं हैं। हमने जो कहा वह किया। भाजपा के जीत के दावे को लेकर पूछे सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि अब उन बेचारों के पास बचा क्या है? वह यह तो नहीं कह सकते है कि हम हार रहे हैं।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी से खड़े किए रामायण 2 के हनुमान जी विक्रम मस
- फोटो : अमर उजाला
शिवराज के सामने 'हनुमान' को उतारा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुदनी से रामायण सीरियल में हनुमान का रोल करने वाले विक्रम मस्तान को टिकट दिया है। भोपाल की सात में तीन सीट नरेला में मनोज शुक्ला, मध्य से विधयाक आरिफ मसूद और बैरासिया से पूर्व प्रत्याशी जयश्री हरीकिशन को टिकट दिया गया है। यहां पर विधायक पीसी शर्मा की दक्षिण पश्चिम समेत चार सीट गोविंदपुरा, उत्तर और हुजूर पर प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है।
केपी सिंह की सीट बदली
कांग्रेस ने बैतूल की पांच सीटों में से चार सीट पर प्रत्याशी घोषित किए है, लेकिन भाजपा के कब्जे वाली आमला सीट पर अभी नाम का एलान नहीं किया है। वहीं, इंदौर-1 में कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस ने संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पिछोर से 1993 से लगातार जीतते आ रहे केपी सिंह की पिछोर सीट बदलकर उनको शिवपुरी से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पिछोर से शैलेंद्र सिंह को टिकट दिया है।
एनपी प्रजापति समेत पांच विधायकों के टिकट कटे
नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान विधायक एनपी प्रजापति की टिकट काट दी है। यहां से शिखर चौधरी को टिकट दिया गया है। घोड़ाडोंगरी से ब्रह्म भलावी का टिकट काट कर राहुल उइके को टिकट दिया गया है। वहीं, गुनौर से शिवदयाल बागरी का भी टिकट काट दिया है। कंटगी से तामलाल सहारे का टिकट काटकर पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को टिकट दिया है। वहीं, झाबुआ से पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल लाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दिया है। 2018 में विक्रांत भूरिया इसी सीट से भाजपा के जीएस डोमार ने हराया था। 2019 में जीएस डोमर ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और सांसद बने। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया ने जीत दर्ज की थी।
वहीं, चित्रकुट से निलांशु चतुर्वेदी, रैंगाव से कल्पना वर्मा, सतना से डब्बू सिद्धार्थ शुक्ला, सिहावल से कमलेश्वर पटेल, कोतमा से सुनील सराफ, पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल सिंह मार्को, बरगी से संजय यादव, जबलपुर पूर्व से लखन घाघोरिया, जबलपुर नार्थ से विनय सक्सेना, जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट, शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी, डिंडौरी से ओमकार सिंह मरकाम, बिछया से नारायण सिंह पट्टा, निवास से डॉ. अशोक मसकोले, बैहर से संजय उईके, लांजी से हीना कावरे, बरघाट में अर्जुन सिंह काकोड़िया, लखनादौन से योगेद्र सिंह बाबा, तेंदुखेड़ा से संजय शर्मा, छिंदवाड़ा से कमलनाथ को प्रत्याशी बनाया गया है।
मुलताई से सुखदेव पांसे, बैतूल से निलय विनोद डागा, भैंसदेही से धरमु सिंह सिरसाम, उदयपुरा से देवेंद्र सिंह पटेल, विदिशा से शंशाक भार्गव, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद, राजगढ़ से बापू सिंह तंवर, खिलचीपुर प्रियव्रत सिंह, आगर से विपिन वानखेड़े, शाजापुर से हुकूम सिंह कराड़ा, कालापीपल कुणाल चौधरी, सोनकच्छ सज्जन सिंह वर्मा, भीकमगांव झूमा सोलंकी, महेश्वर विजयलक्ष्मी साधौ, कसरावद से सचिन यादव, खरगोन से रवि जोशी, राजपुर से बाला बच्चन, पेटलावद से वाल सिंह मेढ़ा, सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल, गंदवानी से उमंग सिंघार, कुक्षी सुरेंद्र सिंह बघेल हनी, धरमपुरी पांचीलाल मेढ़ा, देपालपुर विशाल पटेल, इंदौर-1 संजय शुक्ला, राऊ जीतू पटवारी, तराना महेश परमार, खाचरोद दिलीप सिंह गुर्जर, घटिया रामलाल मालवीय, सैलाना हर्ष विजय गहलोत, अलोट मनोज चावला को प्रत्याशी बनाया है।