फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: VD Sharma says Congress upset after seeing the defeat, resorted to hooliganism

MP Election 2023: वीडी शर्मा बोले- हार देखकर खीझ रही कांग्रेस गुंडिज्म पर उतरी

Fri, 17 Nov 2023 01:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Nov 2023 01:30 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल की हुजूर विधानसभा के मतदान केंद्र रोज मेरी पर पहुंचकर मतदान किया। यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने यह दावा किया इस बार भाजपा ने कोई गड़बड़ी नहीं होने दी।
 

विज्ञापन
MP Election 2023: VD Sharma says Congress upset after seeing the defeat, resorted to hooliganism
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी करने का लागाया आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मतदान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस समय अपने मूल अपराधीकरण की प्रवृत्ति पर उतर आई है। हार की खीझ के कारण कांग्रेस गुंडिज्म करने का प्रयास कर रही है। शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ पर चुनाव लड़ रहा है। इस बार हमने किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी। कार्यकर्ता ताकत से मैदान में उतरा है। उन्होंने आगे कहा कि चाहे दिमनी हो, खजुराहो हो, या सीधी हो, किसी भी कोने में भाजपा के कार्यकर्ता मजबूती से जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने उतारे अपराधी
शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन पर इनाम जारी है, वे कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस हार की खीझ के कारण इस प्रकार की घटनाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अनुशासन के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व्यवधान डालने का प्रयास करेगी ताकि मतदान बाधित हो। लेकिन भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। जनता गरीब कल्याण की योजनाओं पर वोट डाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed