फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 Talk of creating storm in BJP vote counting training video viral on social media

MP Election 2023: भाजपा मतगणना ट्रेनिंग में बवंडर करने की बात, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 01 Dec 2023 04:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 04:12 PM IST
सार

MP Election 2023: बीजेपी मतगणना ट्रेनिंग के दौरान का एक विवादित वीडियो सामने आया है। वीडियो पर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस इसको लेकर भाजपा पर आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Talk of creating storm in BJP vote counting training video viral on social media
मतगणना ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा मतगणना ट्रेनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेनिंग में प्रत्याशियों और एजेंट से मतगणना के दौरान सबसे आगे बैठने की बात कही जा रही है। साथ ही उनसे कहा जा रहा है कि अगर जगह न मिले तो वहां बवंडर खड़ा कर दें।

विज्ञापन


कांग्रेस ने इस वीडियो पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक पीयूष बबेले ने यह वीडियो ट्वीट कर भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा के षड्यंत्र का खुलासा। काउंटिंग एजेंट से बवंडर खड़ा करने के लिए कहा जा रहा है। भाजपा मतगणना में उत्पात करना चाहती है। भाजपा सत्ता लूटना चाहती है, लेकिन इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता धूल चटा देगा। कांग्रेस के सज्जन वर्मा ने भी इसे बीजेपी का षड्यंत्र बताया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर चुनाव से लें सबक
बीजेपी ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों और पोलिंग एजेंट को मतगणना से जुड़ी ट्रेनिंग दी है। भोपाल में भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल की सात विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों और एजेंट्स को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतगणना से जुड़ी बारीकियों को बताया गया। ट्रेनिंग में कहा गया कि इसी साल हुए महापौर चुनाव के दौरान काउंटिंग में जो गलतियां हुई, उन्हें न दोहराया जाए। इसके साथ ही पोस्टल बैलेट की गिनती के समय भी खास एतियात बरतने को कहा गया है। कांग्रेस से अलर्ट रहने की बात भी ट्रेनिंग में कही गई।


तीन दिसंबर को होना है मतगणना
बता दें, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मत 17 नवंबर को पड़े थे। अब इनकी गिनती तीन दिसंबर को को जानी है। चुनाव आयोग इसके लिए तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटा है। परिणाम जल्दी आ सकें, इसके लिए कई जगह काउंटिंग टेबल भी बढ़ाए जाने का भी काम किया जा रहा है।

भाजपा का पक्ष
भाजपा के बवंडर काटने वाले वीडियो पर बीजेपी प्रवक्ता शुभम शुक्ला ने कहा कि राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार करना कांग्रेस का चरित्र रहा है। कांग्रेस की उत्पत्ति के बाद से ही कांग्रेस ने लोकतंत्र को अपमानित करने का काम किया है। इसकी साक्षी देश की जनता है। भाजपा ने कभी भी मर्यादाओं का अतिक्रमण करने का प्रयास नहीं किया है। राजनीतिक अधिकारों को लेकर सदैव भाजपा कार्यकर्ताओं में चेतना का भाव रहा है। जो बवंडर जनता ने काटा है और जिस तरह से एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, उससे स्पष्ट है कि मतदान की बात से ही कांग्रेस के नेताओं को अपनी हार का आभास हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed