फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Chief Minister Mohan Yadav met BJP President Nitin Nabin in Delhi; issues concerning Madhya Pradesh were discu

दिल्ली में सीएम मोहन ने भाजपा अध्यक्ष नवीन और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की, प्रदेश के मुद्दों पर बात हुई

Tue, 01 Sep 2026 09:28 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 01 Sep 2026 09:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश की योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Chief Minister Mohan Yadav met BJP President Nitin Nabin in Delhi; issues concerning Madhya Pradesh were discu
सीएम मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सीआर पाटिल से अलग अलग मुलाकात की। तीनों नेताओं के साथ सीएम डॉ. यादव ने प्रदेश से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन को मध्य प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और सरकार की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे प्रयासों और नवाचारों के बारे में भी बताया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भाजपा संगठन और राज्य सरकार के स्तर पर प्रदेश में चल रहे कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
विज्ञापन


सीएम डॉ. यादव ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा की। गोयल से मुलाकात के दौरान प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध संभावनाओं, अधोसंरचना और उद्योगों के अनुकूल माहौल से संबंधित विषयों पर केंद्रीय मंत्री से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात में मध्य प्रदेश में जल संरक्षण, जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और विभिन्न जल परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। जल प्रबंधन और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी दोनों के बीच बातचीत हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed