फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Shivraj taunts on Congress's promissory note, says - 'Great lie' letter has been released

MP Election 2023: कांग्रेस के वचन पत्र पर शिवराज का तंज, कहा- महाझूठ पत्र जारी हो गया

Tue, 17 Oct 2023 01:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

MP Election 2023: कांग्रेस के वचन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेनिशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के इस भ्रम में नहीं आने वाली है। कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है। पांच साल पहले भी कांग्रेस ने सैकड़ों वचन दिए थे जिसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।

विज्ञापन
MP Election 2023: Shivraj taunts on Congress's promissory note, says - 'Great lie' letter has been released
शिवराज सिंह चौहान-कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की ओर से जारी किए गए वचन पत्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाझूठा पत्र बताया है। उन्होंने आज कांग्रेस के वचन पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का यह वचन पत्र नहीं, यह महाझूठ पत्र है। पांच साल पहले भी कांग्रेस ने 900 से ज्यादा वचन दिए थे जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए। आज तक लोग तरस रहे हैं। हम पूछना चाहते हैं नौजवानों को 4000 बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा। समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा। समूहों का कर्जा कब माफ होगा।
विज्ञापन


एक नहीं अनेकों वचन दिए थे कांग्रेस ने जो सारे के सारे झूठे निकले। आज एक बार इन्होंने फिर महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया। इस झूठ पर जनता भरोसा करने वाली नहीं है, क्योंकि जनता जानती है भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है जो नहीं कहती उसे भी पूरा करती है। लाड़ली बहना योजना दृष्टि पत्र में नहीं थी लेकिन हमने इसे लागू किया।  कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, भ्रम में आने वाली नहीं है। 
विज्ञापन


यही है कांग्रेस का असली चेहरा 
कमलनाथ के वीडियो पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है "जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो।" ये कांग्रेस का असली स्वरूप है और कांग्रेस कितनी है मुझे ये भी नहीं समझ आता। कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं। अभी ये भी कहा गया कि छिंदवाड़ा के टिकट पर नकुलनाथ घोषित करेंगे और नकुलनाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे और दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए। क्या सोनिया गांधी जी की कांग्रेस अलग है। कमलनाथ जी की कांग्रेस अलग है। नकुलनाथ की कांग्रेस अलग है। कांग्रेस कितनी है।कांग्रेस किसकी है और कांग्रेस क्या है ये जनता जानना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed