फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Rahul will sound the election trumpet two days before PM's visit, will address the rally in

MP Election 2023: पीएम मोदी के आठवें दौरे से दो दिन पहले राहुल आज प्रदेश में पहली बार भरेंगे हुंकार

Fri, 29 Sep 2023 08:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 29 Sep 2023 08:49 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर आने से दो दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल शाजापुर के कालापीपल में जन आक्रोश यात्रा में भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Rahul will sound the election trumpet two days before PM's visit, will address the rally in
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव का काउंट डाउन शुरू होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने मध्य प्रदेश में अपने दौरे तेज कर दिए हैं। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एमपी के दौरे पर रहेंगे। राहुल यहां मालवा क्षेत्र में निकाली जा रही जीतू पटवारी की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कालापीपल से कांग्रेस के कुणाल चौधरी विधायक हैं। राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव अभियान में प्रदेश का पहला दौरा है। इससे पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश आए थे। कालापीपल की रैली में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। उनका दौरा मप्र दौरा पीएम नरेंद्र मोदी के आठवें दौरे के दो दिन पहले हो रहा है। पीएम दो अक्तूबर को ग्वालियर आएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शनिवार सुबह 10.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। राहुल गांधी को रिसीव करने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार रात ही इंदौर पहुंचेंगे। राहुल गांधी इंदौर से कमलनाथ के साथ हेलीकॉप्टर से सीधे  कालापीपल जाएंगे। 
विज्ञापन


ओबीसी वोटरों को साधने की रणनीति 
राहुल गांधी प्रदेश में अपने पहले दौरे में ओबीसी वोटरों को साधने को लेकर बात कर सकते हैं। दरअसल भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार के साथ कांग्रेस प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का मुद्दा भुनाने की रणनीति पर काम कर रही है। राहुल गांधी ओबीसी महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण देने और जातीय गणना को लेकर अपनी बात रख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के समय भी ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उछाला गया था। कांग्रेस ने सरकारी नौकरी में ओबीसी वर्ग का आरक्षण बढ़ा कर 27 प्रतिशत किया था, लेकिन अब ये कोर्ट में लंबित है। प्रदेश में 51 प्रतिशत आबादी ओबीसी वर्ग की है, जिसका 125 विधानसभा सीटों पर सीधा दखल है। ओबीसी वर्ग से 100 के करीब विधायक विधानसभा पहुंचते है। 


जनसभा की तैयारी पूरी 
राहुल गांधी की जनसभा की कालापीपल में तैयारी पूरी हो गई है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और विधायक कुणाल चौधरी जनसभा के आयोजन को मोर्चा संभाले हुए हैं। राहुल गांधी की निजी सुरक्षा संभालने वाले बी. बायजू भी कालापीपल पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed