फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: On the news of Digvijay Singh's resignation VD Sharma said - First we issue FIR ourselves

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह के इस्तीफे की खबर पर बोले VD शर्मा- पहले खुद जारी करते हैं फिर करवाते हैं FIR

Mon, 16 Oct 2023 02:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 02:01 PM IST
सार

MP Election 2023: 17, 18 और 19 अक्तूबर को प्रदेश के 12 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों पर इन सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। एक शक्ति केंद्र 6 से 7 बूथ को मिला कर बनाया जायेगा। पार्टी के बड़े नेता भी इसमें शामिल होंगे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: On the news of Digvijay Singh's resignation VD Sharma said - First we issue FIR ourselves
प्रेसवार्ता में वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्विजय सिंह पहले खुद इस्तीफा देते हैं, अपने कार्यकर्ता से इसे जारी करवाते हैं और बाद में हमारे कार्यकर्ता पर एफआईआर करवा देते हैं। खबरों में आने के लिए, नाराजगी का नया एंगल देने के लिए यह सब दिग्विजय सिंह ने खुद किया है। ये दिग्विजय सिंह का पुराना कैरेक्टर है। ये आरोप आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लगाए। उन्होंने दिग्विजय सिंह के इस्तीफे की खबर से जुड़े सवाल पर यह प्रतिक्रिया दी। वे सोमवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रेस से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजनीति में अपराधीकरण हो गया है। कांग्रेस में उम्मीदवारों की सूची आने के बाद यह बात एक फिर साबित हो गई है। महिलाओं को ट्रेन में छेड़ने और प्रताड़ित करने वालों को टिकट देने का काम किया है। छिंदवाड़ा के सातों के सात विधायक नकारा हैं जो कमलनाथ एक नाम घोषित नहीं कर पाए। कांग्रेस में हार का डर साफ दिख रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन
नवरात्रि के अवसर पर भाजपा तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। इनमें प्रदेश के 12 हजार शक्ति केंद्र पर टोली मौजूद रहकर बूथ विजय की रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा की मूल ताकत, उसका बूथ का कार्यकर्ता है। वो हमारा एक सजग पहरी है। एक शक्ति केंद्र करीब 6 बूथ को मिलाकर बनाया गया है। इस कार्यक्रम में शीर्ष नेताओं की भी सहभागिता होगी। हर बूथ पर 51 परसेंट वोट शेयरिंग ही हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में नहीं कोई नाराज
भाजपा में उठ रहे नाराजगी के स्वर पर वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी में कोई नाराज नहीं है। हमारी अगली सूची और मेनिफेस्टो भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। हमने इसकी तैयारी कर ली है। कांग्रेस के जीत के दावों पर शर्मा ने कहा कि वे दावा ही करते रह जायेंगे। ये मुगेरीलाल बने हुए हैं। वहीं संविदा कर्मियों को हटाए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वही करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed