फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Kamal Nath taunt Shivraj says no tears in public eyes at your farewell just glow of hapiness

MP Election 2023: कमलनाथ का शिवराज पर तंज, कहा आपकी विदाई बेला पर जनता की आंखों में आंसू नहीं, खुशी की चमक

Wed, 04 Oct 2023 12:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। वे लगातार सभा और बैठको में भावुक हो रहे हैं। कांग्रेस इन भाषणों को सीएम के विदाई भाषण बताकर तंज कस रही है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath taunt Shivraj says no tears in public eyes at your farewell just glow of hapiness
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगातार निशाना साथ रहे हैं। आज एक बार फिर कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिवराज जी आपकी विदाई बेला पर जनता की आंखों में आंसू नहीं है बल्कि खुशी की चमक दिखाई दे रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते कुछ दिनों से अपनी बैठकों और सभाओं में भावुक भाषण दे रहे हैं। इस पर पीसीसी चीफ कमलनाथ लगातार तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके पहले भी कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भावुक भाषण पर कटाक्ष किया था। आज एक बार फिर कमलनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सीएम शिवराज पर व्यंग किया। उन्होंने लिखा कि मप्र के मुख्यमंत्री जी की विडंबना तो देखिए कि अब वो मंचों से अपने जाने की बात ख़ुद ही करने लगे हैं। ये भाजपाई राजनीति का अजब दौर है, जब ख़ुद ही वो अपना विदाई समारोह आयोजित कर रहे हैं, ख़ुद ही विदाई भाषण पढ़ रहे हैं लेकिन एक विशेष विरोधाभास ये है कि विदाई की इस बेला में जनता की आँख में आँसू नहीं हैं बल्कि भाजपा सरकार के जाने की और कांग्रेस सरकार के आने की ख़ुशी में जनता के चेहरों पर मुस्कान है। कांग्रेस मुस्कान की गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या शिवराज का भावुक भाषण
चुनाव से ठीक पहले बैठक और सभा में दिए जा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। एक सभा में सीएम ने कहा कि मैं चला जाऊंगा तो आपको बहुत याद आऊंगा मेरे जैसा भैया आपको नहीं मिलेगा। वहीं इसके बाद मंगलवार को बुधनी के गांव में मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए जनता से पूछा कि मैं चुनाव लडू के नहीं लडू। अधिकारियों की बैठक में भी सीएम ने कुछ इसी तरह ही भावुक करने वाली बातें कहीं थीं। मुख्यमंत्री की इस प्रकार की बातों को कांग्रेस उनका विदाई भाषण बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed