{"_id":"651a3352383d8c7d4000ed63","slug":"mp-election-2023-kamal-nath-said-forces-challenging-the-country-s-values-and-constitution-have-become-mor-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: नाथ बोले- देश के मूल्यों और संविधान को चुनौती देने वाली ताकतें इतनी सक्रिय नहीं थी, जितनी अब है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: नाथ बोले- देश के मूल्यों और संविधान को चुनौती देने वाली ताकतें इतनी सक्रिय नहीं थी, जितनी अब है
Mon, 02 Oct 2023 01:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:45 PM IST
सार
Kamalnath Gandhi Jayanti: कमलनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती पर बिना नाम लिए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि देश के मूल्यों, संवधान को चुनौती देने वाली ताकतें आज ज्यादा सक्रिय हुई हैं।
विज्ञापन
कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा पर परोक्ष रूप से हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गांधी जी-शास्त्री जी की जयंती का महत्व यूं तो सच्चाई और ईमान के प्रतीक के रूप में सदैव ही रहा है। इस साल इसका महत्व बीते सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा हो रहा है, क्योंकि जब से देश आजाद हुआ है। तब से आज तक कभी भी देश के मूल्यों, संविधान व भाईचारे को चुनौती देने वाली ताकतें इतनी सक्रिय नहीं हुई, जितनी अब हुई हैं।
विज्ञापन
देश की एकता विरोधी ताकतों को हराएंगे
कमलनाथ ने आगे लिखा कि हमारे देश की अनूठी खासियत यह है कि ये शांत रहते हुए भी गांधी जी की तरह सही समय पर नैतिक बल के आधार पर अहिंसक क्रांति करने का सामर्थ्य रखता है और जीतता भी है। हमारे देशवासियों ने औपनिवेशिक ताकतों से लेकर देश की एकता की विरोधी ताकतों तक का सामना हमेशा इसी सामर्थ्य से किया है और आगे भी करेंगे और आखिरकार उनको हराएंगे भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
समय कठिन है और चुनौती बड़ी है
नाथ ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी की जो मुस्कान उनके चित्रों और चलचित्रों में हम सबने देखी है, उस मुस्कान को आगे भी बचाए-बनाए रखने के लिए हर कांग्रेसी अपने देश से वादा करता है और ये मेरा व्यक्तिगत वचन भी है। समय कठिन है और चुनौती बड़ी है, लेकिन देश के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ी है और जीती भी है… और जीतेगी भी। हर देशप्रेमी के हृदय में, हर सच्चे मन में गांधी जी आज भी जीवित हैं, जीवंत हैं और सदा रहेंगे।
