फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Health of BJP candidates is deteriorating, elections are taking a toll on health.

MP Election 2023: बिगड़ रही भाजपा प्रत्याशियों की तबियत, सेहत पर भारी पड़ रहा चुनाव

Tue, 14 Nov 2023 01:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 01:33 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधान सभा का चुनाव इस बार भाजपा प्रत्याशियों के स्वास्थ पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। अभी तक बीजेपी के चार उम्मीदवार बीच चुनाव में बीमार पड़ गए हैं। किसी का बीपी बढ़ गया है तो किसी की शुगर। कोई अस्पताल में सर्जरी करवा रहा है तो कोई हादसे का शिकार बन गया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Health of BJP candidates is deteriorating, elections are taking a toll on health.
भाजपा प्रत्याशियों की बिगड़ रही सेहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी गर्मी और बदलते मौसम का असर प्रत्याशियों की सेहत पर साफ देखा जा रहा है। हर मतदाता तक वोटिंग से पहले पहुंचने की चिंता और हार जीत का तनाव प्रत्याशियों को बीमार कर रहा है। आधा दर्जन प्रत्याशी अब तक ऐसे हैं जो बीमार पड़ चुके हैं। इनमें से कई की हालत तो इतनी नाजुक हो गई कि उन्हें दिल्ली एयर लिफ्ट करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर, जजपाल जज्जी, करण सिंह वर्मा और उमाकांत शर्मा की तबीयत बीच चुनाव में खराब हो चुकी है। वहीं केंद्रीय मंत्री व नरसिंहपुर से प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में इन प्रत्याशियों के परिजन और समर्थकों ने प्रचार की कमान संभाल रखी है।
विज्ञापन


सिंधिया ने करवाया एयर लिफ्ट
इधर एक सभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि अशोकनगर के भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह की तबियत खराब है तो मैंने तुरंत एयर एम्बुलेंस भेजकर उन्हें दिल्ली बुलवाया लिया और अपने डॉक्टर से दिखाया। मेरा ये सदैव से मानना है कि अगर मेरी जनता और मेरे बीच परिवार का रिश्ता है तो मेरी जनता का इलाज भी वही डॉक्टर करे जो मेरा इलाज कर रहा है।
विज्ञापन


बीमारी के कारण बदला टिकट
बता दें, भाजपा ने बालाघाट सीट से पहले मौसम बिसेन को टिकट दिया था लेकिन बाद में उनकी तबियत खराब हो जाने के चलते टिकट बदलकर मौसम के पिता गौरी शंकर बिसेन को दिया गया। वहीं मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी बीमारी के ही चलते इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। इधर, पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता टिकट न मिलने पर बीमार पड़ गए थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed