फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 Congress soft Hindutva card Kalash Yatra taken out from Kali temple

MP Election 2023: कांग्रेस का साफ्ट हिंदुत्व कार्ड, काली मंदिर से निकाली कलश यात्रा

Sat, 11 Nov 2023 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 03:53 PM IST
सार

MP Election 2023: अबकी दीवाली कांग्रेस वाली थीम पर आधारित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। ये पहले मौका है, जब कांग्रेस ने ओल्ड भोपाल में इस तरह का आयोजन किया है। प्रदेश में हो रहे चुनाव में सनातन एक एहम मुद्दा है। ऐसे में कांग्रेस ने इस कलश यात्रा से मतदाताओं को साधने प्रयास किया है।
 

विज्ञापन
MP Election 2023 Congress soft Hindutva card Kalash Yatra taken out from Kali temple
कांग्रेस की कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने साफ्ट हिंदुत्व का कार्ड खेलते हुए शनिवार को पुराने भोपाल में कलश यात्रा निकाली। तलैया स्थित काली मंदिर से लिली टाकीज चौराहे तक दिवाली कांग्रेस वाली थीम के तहत निकाली गई। इसमें सिर पर कलश तथा हाथों में प्लेकार्ड लेकर हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरेजवाला, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही प्रदेश महासचिव संजीव सक्सेना, विभा पटेल, संतोष कंसाना सहित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा महिला कांग्रेस विंग के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कलश यात्रा को संबोधित करते हुए कहा है कि हम मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए एक सुरक्षा चक्र बना रहे हैं। सत्ता में आने पर हम बेटी की जन्म पर 2.51 लाख रुपये का शगुन देंगे। स्कूल जाने पर पहली से आठवीं कक्षा तक 500 रुपये महीने दिए जाएंगे। नवमी और दसवीं में एक हजार रुपया तथा 11वीं व 12वीं में एक करोड़ बेटियों को 1500 रुपये महीने देंगे।
विज्ञापन


वहीं, शादी होने पर एक लाख एक हजार रुपये का शगुन दिया जायेगा। शादी के बाद घर चलाने के लिए 1500 रुपये महीने दिये जायेंगे। इसके साथ ही महिलाओं को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा। घर परिवार में बीमारी होने पर स्वास्थ्य लाभ के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त 10 लाख रुपये का एक्सीडेंट बीमा भी दिया जायेगा। बुढापे में कांग्रेस सरकार वृद्धाओं को 1200 रुपये प्रतिमाह की पेंशन देगी। इस अवसर पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने "अबकी दिवाली कांग्रेस वाली"  गाना रिलीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा भ्रष्ट पार्टी
पार्टी की राष्टीय अध्यक्षा नेटा डिसूजा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक भ्रष्ट पार्टी है। कांग्रेस सत्ता आने पर महिलाओं को जन्म से लेकर बुढापे तक तथा शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा से लेकर रोजगार तक सभी चीजों की गारंटी देगी। उन्होंने कहा कि दीवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के एक दिन पूर्व महिलाओं का इतनी बड़ी संख्या में कलश यात्रा में शामिल होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब प्रदेश में भाजपा का राज खत्म होने जा रहा है। 


महिलाओं को समर्पित रैली
कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर प्रवीण सक्सेना ने कहा कि महिलाओं को समर्पित इस रैली का उददेश्य कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित द्वारा बालिकाओं से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक के लिए प्रस्तावित योजनाओं के बारे में जनजागरूकता फैलाना था। इन योजनाओं में मेरी बिटिया रानी योजना, विवाह योजना, शिक्षा योजना, गैस सिलेण्डर, नारी सम्मान योजना, स्टार्टअप योजना तथा विधवा प्रोत्साहन योजना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed