फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 Congress second list on 18th 40 names may be declared

MP Election 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची 18 को, घोषित हो सकते हैं 40 नाम

Tue, 17 Oct 2023 08:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 08:17 PM IST
सार

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रत्याशियों के नाम पर मंथन जारी है। कांग्रेस अब तक 144 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। रह गई 86 सीटों पर प्रत्याशियो के नामों को लेकर किया इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। कांग्रेस इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक के बाद दूसरी सूची जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Congress second list on 18th 40 names may be declared
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची 18 अक्तूबर को रात तक जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की इस दूसरी सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस अपने 144 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर चुकी है।

विज्ञापन


कुल 230 विधानसभा सीटों में से अब शेष 86 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। इसके लिए CEC की बैठक बुधवार को दिल्ली में होगी। इसमें बाकी की 86 सीटों के लिए सामने आए दावेदारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। सहमति बनने पर रात तक दूसरी सूची जारी की जा सकती है। 
विज्ञापन


कट सकते हैं टिकट
कांग्रेस की दूसरी सूची में भी जहां कुछ चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं। वहीं, सिटिंग एमएलए के टिकट काटकर पार्टी एक बार फिर कई विधायकों को निराश कर सकती है। इसके साथ ही कुछ सीटों पर कांग्रेस पार्टी नए चेहरों को मौका दे सकती है। पार्टी का फोकस हारी हुई सीटों पर अधिक है। अपनी पहली सूची में भी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को नो कॉम्प्रोमाइज का संदेश देते हुए पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति जैसे कई दिग्गजों के टिकट काट दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed