फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Congress put up congratulatory hoardings before election results; BJP told overconfidence

MP Election 2023: कांग्रेस ने चुनाव नतीजों से पहले लगाए बधाई के होर्डिंग; BJP ने बताया ओवर कान्फिडेंस

Sat, 02 Dec 2023 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Dec 2023 02:00 PM IST
सार

MP Election Results: एमपी विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। इसके पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस ने बधाई का होर्डिंग भी लगा दिया है, जिसपर भाजपा ने चुटकी ली है।
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress put up congratulatory hoardings before election results; BJP told overconfidence
कांग्रेस की ओर से लगाया गया बधाई होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में अपनी जीत के होर्डिंग लगा दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने लगा यह होर्डिंग कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अब्बास हफीज ने लगाया है। इसमें वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को बधाई देते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें लिखा है कांग्रेचुलेशन, जनता का देने साथ फिर आ रहे हैं कमलनाथ। कांग्रेस का यह होर्डिंग चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


भाजपा ने कसा तंज
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कांग्रेस के होर्डिंग पर तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अतिउत्साही नेता बचकानी हरकतों पर उतारू हैं। जनता के मूड और मिजाज की यही नासमझी उनको चुनाव में भारी पड़ी है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है, नेताओं को तुष्ट करने के इन्हीं प्रयासों में लगे रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता का विश्वास नहीं प्राप्त कर पाए। एग्जिट पोल के बाद से ही कांग्रेस में बेचैनी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान के तत्काल बाद दशकों का अनुभव रखने वाले कमलनाथ जी और दिग्विजय जी ने हार की स्वीकारोक्ति के रूप ने ईवीएम में छेड़छाड़ की बात की। प्रशासन पर अविश्वास प्रदर्शित किया और चुनाव आयोग को संदेह के घेरे में ले आए, ताकि हार की वास्तविक जवाबदेही से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed